एक्सप्लोरर

Independence Day 2020: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, जानें कौन-कौन सी सड़कें रहेंगी बंद

स्वतंत्रता दिवस समारोह और इसके लिए 13 अगस्त को होने वाले ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ से पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों का सुरक्षित आवाजाही के लिए मंगलवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की.

नई दिल्ली: 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली में खास इंतजाम किए जा रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस समारोह और 13 अगस्त को होने वाले ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किले की तरफ जाने वाले कई रूट्स को डाइवर्ट कर दिया है. इतना ही नहीं कई रास्तों को जनता के लिए बंद कर दिया गया है. 15 अगस्त के दिन लोग किन रास्तों का इस्तेमाल करें और किन रास्तों से बचें, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी किया है.

एडवाइजरी के अनुसार, लालकिले के आसपास सुबह चार बजे से सुबह 10 बजे तक आम यातायात बंद रहेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पुलिस ने कहा कि 13 अगस्त को ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ और स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर यातायात प्रतिबंध एक जैसे रहेंगे.

ये रास्त रहेंगे बंद एडवाइजरी के अनुसार आठ रास्ते-नेताजी सुभाष मार्ग, लोठियन रोड, एस पी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषादराज मार्ग, एस्पलांड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग के लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड, आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड सुबह चार बजे से सुबह 10 बजे तक आम जनता के लिए बंद रहेंगे.

इन रास्तों पर ना जाने की सलाह रिहर्सल और सवतंत्रता दिवस समारोह के लिए पार्किंग लेबल रहित वाहनों को सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंद्रा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग और निजीमुद्दीन ब्रिज और आईएसबीटी ब्रिज के बीच रिंग रोड से बचने को कहा गया है.

माल वाहनों के आने-जाने पर रोक

निजामुद्दीन ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज के बीच 12 अगस्त की आधी रात से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक और 14 अगस्त की मध्य रात्रि से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक माल वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी.

बसों के लिए ये है नियम यातायात पुलिस के अनुसार महाराणा प्रताप आईएसबीटी से सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को 12 अगस्त की मध्य रात्रि से 13 अगस्त को सुबह 11 बजे तक आवागमन की अनुमति नहीं होगी और 15 अगस्त के लिए भी यही परामर्श रहेगा.

रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और बस अड्डों के लिए वैकल्पिक मार्ग नहीं होंगे बंद पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन स्थल के पास रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और बस अड्डों के लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे.

पश्चिम बंगाल: प्रणब मुखर्जी की सेहत के लिए उनके पैतृक गांव में हो रहा है महामत्युंजय मंत्र का जाप Janmashtami 2020: देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कई जगह कल भी मनाया गया त्योहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget