एक्सप्लोरर

दिल्ली में एक बार फिर रुलाने लगी है प्याज, पिछले दो दिनों में कीमतों में आया उछाल

दिल्ली की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी आज़ादपुर में बुधवार को प्याज का दाम 30-45 रुपए प्रति किलो रहा है. अगर बात करें रिटेल की तो यही दाम बढ़ कर के बज़ारों में 50-55 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से प्याज के दाम आसमान छू रहें हैं और आम आदमी को रुला रहें हैं. पिछले एक दो दिन में प्याज की कीमत में चार से पांच रुपए का उछाल आया है.

दिल्ली की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी आज़ादपुर में बुधवार को प्याज का दाम 30-45 रुपए प्रति किलो रहा है. अलवर प्याज जिसकी क्वालिटी सबसे कम अच्छी होती है उसकी क़ीमत 20-30 रुपए किलो पहुंच गयी है. वहीं नासिक और गुजरात से आयत की जाने वाली प्याज35-45 रुपए किलो के हिसाब से बिक रही है.

अगर बात करें रिटेल की तो यही दाम बढ़ कर के बज़ारों में 50-55  रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. जहांगीरपुरी में सब्ज़ी की दुकान लगाने वाले मोहम्मद मुस्तफा बताते हैं कि थोक में प्याज का भाव इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि यहां से खरीद के ले जाने के बाद बेचने में भी काफी समस्या आ रही है.

मुस्तफा ने कहा, “50 रुपए किलो प्याज कौन खरीद पाएगा. ग्राहक खरीद नहीं रहे हैं, आधी प्याज तो सड़ रही है. हमें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऊपर से किसानों के आंदोलन की वजह से बॉर्डर बंद हैं जिसके चलते सामान लाने ले जाने में भी काफ़ी समस्या आ रही है. दाम बढ़ने का एक कारण ये भी है. पीछे से माल आ नहीं रहा है जिसके चलते महंगाई बढ़ी है.”

वहीं मौसम की मार के चलते कई सारी फसलें बर्बाद गईं. बुधवार को आजादपुर मंडी में प्याज की काफ़ी किल्लत रही. दो दिन पहले तक प्याजके 70 ट्रक आज़ादपुर मंडी पहुंच रहे थे वहीं बुधवार को 40 ट्रक ही आ पाए हैं.

आज़ादपुर में प्याज के विक्रेता रतन शर्मा का कहना है कि प्याज के दाम अभी एक महीने तक ऐसे ही बने रहने वाले हैं. जल्द राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है. मौसम की मार के चलते फसले लगने में भी समय लगा. अब एमपी की प्याज जब आएगी तब ही प्याज की कीमतें स्थिर हो पाएंगी. फिलहाल तब तक राहत नहीं मिलेगी.

दिल्ली का टिकरी बॉर्डर जो आज़ादपुर के समीप है उस पर चल रहे प्रदर्शन को भी रतन प्याज के दाम बढ़ने की एक वजह मानते हैं. उनका कहना है किसान अपनी फ़सल आ के बेचने में डर रहा है, बॉर्डर से कोई माल लाने को तैयार नहीं है क्योंकि कई घंटे तक जाम में फसना पड़ता है. जो दाम नासिक की प्याजके नासिक में हैं वही दिल्ली में हैं जिससे ये समझा जा सकता है के मंडी के व्यपारियों को भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि आयात करने में भी पैसे लगते है, ट्रांसपोर्ट का खर्चा आता है. इस समय पर हमें एक रुपए का मुनाफा भी नहीं हो रहा है.

वहीं दीपक रघुवानी जो प्याज व्यपारी हैं कहते हैं कि पिछले दो दिन में प्याज की क़ीमतों में 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और ट्रकों की संख्या में कमी आयी है. पीछे से ही माल नहीं पहुंच रहा है जिसके चलते क़ीमतों में उछाल आया है. लोगों को मध्य प्रदेश से आने वाली फ़सल से ही राहत मिलेगी.

वहीं आम लोग जो पहले से कोरोना महामारी की मार झेल रहें हैं अब उन्हें बढ़ती हुई महंगाई से भी दो चार होना पड़ रहा है. सब्ज़ी खरीदने पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि अब बढ़ती महंगाई से प्याजखाना तो नहीं छोड़ सकते लेकिन कम ज़रूर कर दी है. पहले जहां दो किलो ले जाते थे वहीं अब आधा किलो ले जा रहें हैं.

हाल ही में बजट में भी आम आदमी को कोई खास रहत नहीं दी गयी है. पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें भी आसमान छू रही हैं ऐसे में माध्ययवर्गीय परिवार क्या करेगा. प्याज की बढ़ती क़ीमतों ने आम आदमी की जेब पर असर डाला है. मौसम की मार के चलते दामों में बढ़ोतरी हुई है. अब वो कहावत जो यह कहती थी के गरीब कुछ नहीं तो प्याज रोटी खाकर पेट भरता है उस पर फिर से विचार करना होगा क्योंकि बढ़ती हुई प्याज की कीमतों ने आम आदमी की प्लेट से प्याज ही गायब कर दी है.

यह भी पढ़ें:

किसान आंदोलन: विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर अमित शाह का पलटवार, कहा- कोई प्रोपगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget