एक्सप्लोरर

इमरान शपथ ग्रहण: आमिर, कपिल, गावस्कर और सिद्धू को मिला न्योता, मोदी पर हरी झंडी का इंतजार

इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता आमिर खान, क्रिकेटर सुनिल गावस्कर और कपिल देव को शपथ ग्रहण समारोह में न्योता देने की योजना बनाई है.

इस्लामाबाद: क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ के बहाने इमरान भारत-पाकिस्तान के तल्खी भरे रिश्तों में मिठास घोलने की कोशिश में जुटे हैं. इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में न्योता देने की योजना बनाई है. जबकि कई भारतीय हस्तियों को न्योता भेज दिया गया है.

इस संबंध में पीटीआई के नेताओं ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से कहा है कि वे इसपर विचार करें. पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि अभिनेता आमिर खान, क्रिकेटर सुनिल गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल देव को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 11 अगस्त को है, समय कम हैं, अगर इतने कम समय में संभव है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेशी मेहमानों को आमंत्रित करें. चौधरी ने कहा कि पार्टी के अनुरोध पर अभी तक विदेश मंत्रालय का जवाब नहीं मिला है.

आपको बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरान खान को फोन कर जीत की बधाई दी थी और द्विपक्षीय रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत की उम्मीद जताई थी. खान ने भी प्रधानमंत्री को बधाई के लिए थैंक्यू कहा था. इससे पहले 26 जुलाई को इमरान खान ने जीत के बाद भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर कहा था कि भारत एक कदम बढ़ाएगा तो पाकिस्तान दो कदम बढ़ाएगा. भारत के साथ अच्छे संबंध के साथ भारत के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्ते चाहते हैं.

हालांकि पाकिस्तान में चुनाव प्रचार के दौरान इमरान खान लगातार भारत खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते नजर आए थे. भारत में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इमरान खान के शासनकाल में भी रिश्ते सुधरने की उम्मीद कम है. इसकी बड़ी वजह इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के बीच नजदीकी है. पाकिस्तानी सेना कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए जानी जाती है. आपको बता दें कि पूर्ववर्ती पीएमएल (एन) की सरकार के दौरान भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद खराब रहे थे.

'तालिबान खान' की जीत से खुश हुए आतंकी, लश्कर ने दी इमरान खान को पीएम बनने की बधाई

पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था. इमरान खान की पार्टी पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. पीटीआई को 270 सीटों पर हुए चुनाव में 116 सीटें मिली और उसे सरकार बनाने के लिए 20 और सदस्यों के समर्थन की दरकार है. मतों के जादुई आंकड़े को छूने के लिए पीटीआई नेतृत्व ने मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी), ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस (जीडीए), पीएमएल-कैद (पीएमएल-क्यू) और बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के साथ साथ निर्दलियों से संपर्क साधा है.

पाकिस्तान: चुनाव के दौरान गोपनीयता के उल्लंघन को लेकर EC ने इमरान खान से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget