एक्सप्लोरर

Imran Khan Arrested: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के हालात पर भारत की नजर, जगह-जगह भड़की है हिंसा

Imran Khan Arrested: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल बढ़ता जा रहा है. खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के समर्थकों ने कई जगह प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं.

Imran Khan Arrested: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से मंगलवार (9 मई) को गिरफ्तार किया. इसके बाद पूरे पाकिस्तान में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. इमरान खान के समर्थक जगह-जगह आगजनी कर रहे हैं. लाहौर में तो उनके समर्थकों ने सेना क कौर कमांडर का घर जला दिया तो पेशावर में भी रेडियो स्टेशन पर भी आग लगा दी गई.

रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में उनके समर्थक घुस आए और नारेबाजी की. पाकिस्तान के मौजूदा हालात ने दुनिया के देशों की चिंता बढ़ा दी है. पड़ोसी मुल्क पर भारत की भी नजर बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार इस्लामाबाद में डिप्लोमेटिक मिशन और भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है.

दरअसल पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान को कोर्ट के बाहर से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए  इस्लामाबाद हाई कोर्ट आए थे. 

खान के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पार्टी कार्यकर्ता कराची में पीटीआई के मुख्य कार्यालय इंसाफ हाउस, पेशावर और लाहौर में एकत्रित होने लगे हैं.

रावलपिंडी और इस्लामाबाद की सड़कों पर भी कार्यकर्ताओं के देखे जाने की खबरें हैं. इसके बाद से बवाल बढ़ने लगा और कई जगह हिंसा हुई है. पूर्व सूचना मंत्री और पीटीआई के उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने भी देश भर में लोगों से प्रदर्शन करने की अपील की है.

किस मामले में गिरफ्तारी हुई
इस्लामाबाद पुलिस ने महानिरीक्षक (आईजी) अकबर नासिर खान ने कहा कि अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोप है कि बहरिया टाउन ने पीटीआई अध्यक्ष खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के स्वामित्व वाले अल-कादिर ट्रस्ट को 53 करोड़ रुपये की जमीन आवंटित की थी.

'मुझे जेल में डालना चाहते'
इमरान खान ने भी इस्लामाबाद हाई कोर्ट जाने से पहले कहा, "मुझ पर कोई मामला नहीं है, वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं." उन्होंने कहा कि वो इस्लमाबाद के लिए निकल रहे हैं, लेकिन मैं इससे पहले कहना चाहता हूं कि मैंने मेरी ह्त्या की साजिश करने वाले इंटेलिजेंस ऑफिसर का नाम लिया तो कहा जा रहा है कि मैंने तौहीन कर दी. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) से कहना है कि मैं झूठ नहीं बोलता.''

पीटीआई ने क्या कहा?
गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने खान का पहले से रिकॉर्ड किया एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मेरी ये बातें आप तक पहुंचेगी, तब तक मुझे निराधार मामले में गिरफ्तार किया जा चुका होगा. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान में मौलिक अधिकारों और लोकतंत्र को दफन कर दिया गया है.’’

इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर क्या कहा जा रहा है?
इमरान खान की गिरफ्तारी ऐसे समय की गई है, जब पाकिस्तानी सेना ने सोमवार (8 मई) को उनकी बिना किसी सबूत के एक सेवारत आईएसआई अधिकारी के खिलाफ  निराधार’आरोप लगाने के लिए आलोचना की थी. सेना ने खान का सीधे तौर पर उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हम संबंधित नेता से कानूनी रास्ते का सहारा लेने और झूठे आरोप लगाना बंद करने के लिए कहते हैं. संस्थान के पास झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयानों और दुष्प्रचार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है. 

ये भी पढ़ें- Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार, सेना पर मारपीट का आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget