एक्सप्लोरर

यमुना के पानी में अमोनिया के स्तर में जबरदस्त सुधार, केंद्र ने कहा- दिल्ली प्रदूषण का जिम्मेदार

एमिकस क्यूरी ने बेंच को बताया कि राष्ट्रीय हरित आयोग यानी एनजीटी ने 2 सदस्यीय 'रिवर यमुना मॉनिटरिंग कमिटी' बनाई है.

नई दिल्लीः दिल्ली में यमुना के पानी की गुणवत्ता सुधरी है. नदी का पानी स्वच्छ रखने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी गई. पिछले हफ्ते दिल्ली जल बोर्ड ने पानी में अमोनिया का स्तर खतरनाक स्तर तक जा पहुंचने की शिकायत की थी. आज कोर्ट को बताया गया कि फिलहाल अमोनिया स्तर स्वीकार्य लेवल से भी काफी बेहतर हो गया है.

दिल्ली ने की थी हरियाणा की शिकायत

पिछले हफ्ते दिल्ली जल बोर्ड ने कहा था कि पड़ोसी राज्य हरियाणा की लापरवाही के चलते 25 दिसंबर को यमुना में अमोनिया का स्तर 12 पीपीएम पहुंच गया था. इसके चलते दिल्ली के घरों में आपूर्ति से पहले पानी की सफाई करने वाले प्लांट सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे थे. इस तरह के पानी के इस्तेमाल से लोगों को कैंसर हो सकता है.

कोर्ट ने लिया संज्ञान

कोर्ट ने मसले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा को नोटिस जारी किया था. साथ ही, वरिष्ठ वकील मीनाक्षी अरोड़ा को मामले में अपनी सहायता के लिए एमिकस क्यूरी यानी न्याय मित्र नियुक्त किया था. कोर्ट ने यह भी कहा था कि वह बाकी नदियों में प्रदूषण के मसले पर भी विस्तृत सुनवाई करेगा.

अमोनिया स्तर में काफी सुधार

आज एमिकस क्यूरी मीनाक्षी अरोड़ा ने कोर्ट को बताया कि 18 जनवरी यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर 0.3 पीपीएम दर्ज किया गया है. अमोनिया- अच्छा यह स्वीकार्य स्तर 0.9 पीपीएम से भी काफी बेहतर है. इससे पता चलता है कि सरकारी इच्छा शक्ति से स्थिति में सुधार हो सकता है.

हरियाणा ने किया कड़ा विरोध

हरियाणा सरकार के लिए पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने राज्य पर दिल्ली जल बोर्ड के आरोप का कड़ा विरोध किया. उन्होंने याचिका खारिज करने की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा दिल्ली को जिस नहर से पानी सप्लाई करता है, उसे औद्योगिक प्रदूषण से पूरी तरह मुक्त रखा गया है. हरियाँ न सिर्फ साफ पानी दे रहा गया, बल्कि तय समझौते से से ज़्यादा पानी भी दे रहा है. पानी का प्रदूषण खुद दिल्ली में होता है. लेकिन आरोप हरियाणा पर लगाया जा रहा है.

दिल्ली प्रदूषण का असली ज़िम्मेदार

हरियाणा के वकील ने मामले में लिखित जवाब दाखिल करने की अनुमति मांगी इसे कोर्टने स्वीकार कर लिया. केंद्र की तरफ से मौजूद एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने भी कोर्ट से कहा कि दिल्ली यमुना में प्रदूषण के मामले में आदतन अपराधी रहा है. यहां तमाम नालों का पानी बिना सफाई यमुना में छोड़ा जा रहा है. लेकिन दिल्ली जल बोर्ड दूसरे राज्यों पर गंदगी का ठीकरा फोड़ना चाहता है.

2 हफ्ते टली सुनवाई

चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े को अध्यक्षता वाली बेंच ने हरियाणा और केंद्र को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए सुनवाई 2 हफ्ते के लिए टाल दी. एमिकस क्यूरी ने बेंच को बताया कि राष्ट्रीय हरित आयोग यानी एनजीटी ने 2 सदस्यीय 'रिवर यमुना मॉनिटरिंग कमिटी' बनाई है. इसकी अध्यक्ष दिल्ली की पूर्व मुख्य सचिव शैलजा चंद्रा हैं. एनजीटी के पूर्व तकनीकी विशेषज्ञ बी एस सजवान भी कमिटी में शामिल हैं. अरोड़ा ने कोर्ट को सलाह दी कि वह इस कमिटी से रिपोर्ट मांगे. साथ ही, इसमें हरियाणा से भी 2 सदस्य शामिल करे.

कमिटी से रिपोर्ट तलब

कोर्ट ने 'रिवर यमुना मॉनिटरिंग कमिटी' को भी नदी की स्थिति पर रिपोर्ट देने के लिए कहा. कोर्ट ने यह भी जानना चाहा है कि अब तक कमिटी की सिफारिशों का कितना पालन हुआ है. आदेश में कहा गया है कि कमिटी ही अपने यहां नियुक्ति के लिए दूसरे सदस्यों और सिफारिश दे.

बाकी नदियों पर भी सुनवाई के संकेत

भविष्य में यमुना के अलावा बाकी नदियों पर भी सुनवाई के संकेत देते हुए आज कोर्ट ने राजस्थान और मध्य प्रदेश को भी मामले में पक्ष बनाया. दोनों राज्यों से उनके यहां की स्थिति पर जवाब देने के लिए कहा गया है. मामले में आगे की सुनवाई 2 हफ्ते बाद होगी.

शख्स ने गोबर बेचकर की 1 लाख रुपये की कमाई, जानें किस स्कीम के तहत मिला ये फायदा 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget