एक्सप्लोरर

Weather Updates: दिल्ली-NCR में बरसे बादल तो तापमान गिरा! यूपी, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें मौसम का अपडेट

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, बिहार में बारिश होने की संभावना है. वहीं ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश में लू चलने का अलर्ट है.

Weather Today Updates: देश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है. कभी बारिश हो रही है तो कभी भीषण गर्मी पड़ने लगती है. राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. IMD के अनुसार, गुरुवार (18 मई)  को दिल्ली के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. राजस्थान, दिल्ली, बिहार में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के करनाल, असंध, सफीदों, जींद, पानीपत, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, कोसली, रेवाड़ी में बारिश का अनुमान है. राजस्थान में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है.

कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट
यूपी में भी मौसम लगातार करवट ले रहा है. राज्य के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है तो वहीं कुछ इलाकों में गर्मी सितम ढा रही है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर के इलाकों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. वहीं नोएडा और उसके आस पास के इलाकों में बारिश के आसार है. असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, कर्नाटक, नागालैंड और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. बिहार में भी गुरुवार (18 मई) को तेज बारिश का अनुमान है. राज्य में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी हालांकि बारिश की वजह से लोगों को राहत मिली है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और माहे में भी छिटपुट बौछारों का अनुमान है. वहीं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: 

Yamuna Cleaning: दिल्ली सरकार ने शुरू किया 'आई लव यमुना' कैंपेन, नदी की सफाई को लेकर ली शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget