एक्सप्लोरर

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, मौसम विभाग ने 16 मई की शाम चक्रवाती तूफान आने की दी चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान के विकसित होने की वजह से 15 मई को दक्षिण और बंगाल की केंद्रीय खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास प्रतिकूल मौसम रहेगा.

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज जानकारी दी है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर और दक्षिण अंडमान सागर के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे 16 मई की शाम को एक चक्रवाती तूफान के आने की संभावना है.

इस कम दबाव के क्षेत्र का नाम अम्फान (Amphan) रखा गया है. अगर ये चक्रवाती तूफान के तौर पर विकसित होता है, तो ये पहले 17 मई तक उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान के विकसित होने की वजह से 15 मई को दक्षिण और बंगाल की केंद्रीय खाड़ी और अंडमान सागर के आस पास प्रतिकूल मौसम रहेगा.

मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है और कहा कि 15 मई से बंगाल की खाड़ी के प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं. इसके अलावा विभाग ने ये भी कहा है कि जो मछुआरे समंदर में हैं, वो कल तक यानी गुरूवार 14 मई तक किनारे पर आ जाएं.

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस स्थिति की वजह से 15 और 16 मई को अंडमान और निकोबार आइलैंड के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. इन दो दिनों के दौरान अंडमान आइलैंड में कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने तेज़ हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है. विभाग ने बताया है कि 15 मई को दक्षिण और बंगाल की केंद्रीय खाड़ी के आस पास हवाओं की रफ्तार 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है, जो कि बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. जबकि 16 में को हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो कि बढ़कर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से की बात, सुखबीर बादल पर हमले के बाद किया कॉल
PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से की बात, सुखबीर बादल पर हमले के बाद किया कॉल
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget