एक्सप्लोरर

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, असम में बाढ़ से होंगे हालात खराब, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Weather Update: आईएमडी अधिकारियों ने बताया, अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर में बारिश अपनी कमी को पूरा कर सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग ने भारी बारिश की सूचना भी जारी की है.

IMD Heavy Rainfall Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के लिए पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मणिपुर और मिजोरम को अगर छोड़ दें तो इस साल पूर्वोत्तर के इलाकों में सामान्य और सामान्य से भी कम बारिश हुई है. वहीं असम में भी इस बार बेहद कम बारिश देखने को मिली है.

आईएमडी ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर की तरफ चल रही तेज दक्षिणी हवाओं से नमी होने की ज्यादा संभावना है. यही कारण है कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में कई जगह भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

बारिश के बाद असम में हो सकते हैं बाढ़ जैसे हालात

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश होने की वजह से असम में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं और स्थिति खराब होने की भी आशंका व्यक्त की. रविवार 20 अगस्त की शाम को सोनितपुर जिले के बिश्वनाथ सब डिवीजन में बाढ़ से करीब 250 लोग प्रभावित हुए. इसके अलावा डिब्रूगढ़, सोनितपुर और शिवसागर जिलों में 2000 हैक्टेयर की फसल भी खराब हुई है. 

वहीं मणिपुर और मिजोरम में बारिश में 48 और 28 परसेंट की गिरावट आई है. आईएमडी अधिकारियों ने बताया, अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर में बारिश अपनी कमी को पूरा कर सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग ने भारी बारिश की सूचना भी जारी की है.

तेज बारिश का दौर शुरू

मध्य प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है. राज्य में रविवार 20 अगस्त की शुरुआत बारिश के साथ हुई, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आईएमडी के अनुसार राज्य में 22 अगस्त तक तेज बारिश का दौर रहेगा.

साथ ही ग्वालियर सहित अंचल के अन्य जिलों में आगामी 22 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना रहेगी. राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश के आसार है. राज्य में जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़,पाली समेत कई इलाको में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम एजेंसी के मुताबिक तेलंगाना, मराठवाड़ा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल में हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: IMD Update: देशभर में फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला, इस तारीख तक जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने की ये भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget