एक्सप्लोरर

'देश में कोरोना वायरस का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू', IMA ने इस दावे को खारिज किया

IMA ने कम्यूनिटी ट्रांसमिशन पर कहा, ये कथित बयान आईएमए मुख्यालय से नहीं है. कोरोना मामले में ये व्यक्तिगत राय मानी जानी चाहिए.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामले रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं, कोरोना से होने वाली मौत का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में हाल ही में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के हवाले से खबर आई थी कि देश में कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है. लेकिन आईएमए ने एक बयान जारी कर इस दावे को खारिज कर दिया है. आईएमए ने कहा, ये कथित बयान आईएमए मुख्यालय से नहीं है. कोरोना मामले में ये व्यक्तिगत राय मानी जानी चाहिए.

IMA ने बयान में कहा, सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी पूरी तरह से लगे हुए हैं और नतीजे देने के लिए तैयार हैं. डेटा से पता चलता है कि क्लस्टर शहरी महानगरों में हैं, ग्रामीण इलाके में नहीं है. ये आधिकारिक बयान सोमवार को जारी किया गया है.

देश में कोरोना वायरस का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू', IMA ने इस दावे को खारिज किया

पहले क्या दावा किया गया था आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ वीके मोंगा ने कोरोना के ग्रामीण इलाकों में फैलने को लेकर भी चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा, कोरोना अब खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहा है. हर दिन मामलों की संख्या लगभग 30,000 से अधिक आ रही है. यह देश के लिए वास्तव में एक खराब स्थिति है. इसके साथ बहुत सारे कारक जुड़े हुए हैं लेकिन कुल मिलाकर यह अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा है. यह एक बुरा संकेत है. इससे पता चलता है कि देश में कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है.

डॉ. मोंगा ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के लिए कस्बों और गांवों में कोरोनो वायरस पर नियंत्रण कठिन होगा. उन्होंने कहा, "दिल्ली में हम इसे रोकने में सक्षम रहे लेकिन महाराष्ट्र, केरल, गोवा, मध्य प्रदेश में देश के अंदरूनी इलाकों का क्या होगा?"

संक्रमण की स्टेज और इसका अर्थ किसी भी अज्ञात वायरल बीमारी के संक्रमण या इसके फैलने की 4 स्टेज होती हैं. कोरोना वायरस के मामले में भी 4 स्टेज हैं.

पहली स्टेज- इसमें बीमारी के स्रोत का पता होता है. यानी बीमारी कहां से शुरू हुई और किन लोगों तक ये बीमारी फैली है. आम तौर पर इन लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री होती है. ऐसे लोगों को और उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रोकथाम करने पर कम लोगों तक यह फैलती है.

दूसरी स्टेज- इस स्टेज में ऐसे लोगो संक्रमित होते हैं, जिनकी किसी संक्रमण वाले स्थान की ट्रैवल हिस्ट्री होती है और फिर उनके कारण उनके परिवार, नजदीकी लोगों में भी ये संक्रमण फैलने लगता है. इस स्थिति में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की सबसे बड़ी भूमिका होती है और कंटेनमेंट जोन या लोकल लॉकडाउन जैसे कदम उठाए जाते हैं. इसे लोकल ट्रांसमिशन कहा जाता है.

तीसरी स्टेज- इस स्टेज में किसी एक जगह में अचानक एक साथ कई सारे लोगों में संक्रमण पाया जाता है. इसमें सिर्फ ट्रैवल हिस्ट्री या संपर्क में आए लोग ही संक्रमित नहीं होते, बल्कि ऐसे लोगों में भी संक्रमण फैल जाता है, जो किसी के भी संपर्क में नहीं आए होते. इस स्थिति में वायरस को ट्रेस करना यानी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग नहीं हो पाती. यही स्थिति कम्युनिटी ट्रांसमिशन या कम्युनिटी स्प्रेड है.

चौथी स्टेज- यह संक्रमण की सबसे आखिरी और सबसे खतरनाक स्टेज है. इस स्थिति में पहुंचकर ये बीमारी उस क्षेत्र में महामारी का रूप धारण कर लेती है और संक्रमण के मामलों में हैरतअंगेज उछाल आता है. साथ ही मरने वालों की संख्या भी एक साथ बढ़ने लगती है. इस स्टेज में बीमारी उस क्षेत्र या उस देश में पूरी तरह फैली हुई मानी जाती है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल
LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget