एक्सप्लोरर

अवैध खनन का खेल: मुश्किल में हेमंत सोरेन! ईडी ने पूछताछ के लिए कल झारखंड सीएम को किया तलब

ईडी इस मामले में सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. साहिबगंज में छापेमारी के दौरान ईडी के हाथ पंकज मिश्रा के घर से एक लिफाफा लगा था, जिसके तार सीएम से जुड़ते हैं.

Hemant Soren: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजा है. अवैध खनन (Illegal Mining) को लेकर पीएमएलए (PMLA) के मामले में यह समन भेजा गया है. हेमंत सोरेन को कल पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी इस मामले में सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. जांच एजेंसी ने 8 जुलाई को झारखंड में सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा और उनके व्यापारिक सहयोगियों से जुड़े 18 ठिकानों पर भी छापेमारी की थी.

हेमंत सोरेन को समन भेजने का कारण?

साहिबगंज में छापेमारी के दौरान ईडी के हाथ पंकज मिश्रा के घर से एक लिफाफा लगा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिफाफे में मुख्यमंत्री के बैंक खाते से जुड़ा चेकबुक था. इसमें दो चेक पर साइन भी किए गए थे. इसके अलावा, प्रेम प्रकाश के घर से मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों के नाम आवंटित दो एक-47 और 60 गोलियां भी ईडी ने जब्त की थी. वहीं जिस दौरान पंकज मिश्रा रिम्स में भर्ती था, उस दौरान फोन पर अधिकारियों से बात करने और मुख्यमंत्री के नाम पर उन्हें डराने के प्रमाण भी ईडी को मिले हैं. ईडी के हाथ ऐसे सबूत लगे हैं जिससे यह पता चलता है कि पंकज मिश्री और उसके सहयोगी अवैध खनन के मामले में जिले के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम पर डराते थे.

अवैध खनन का मामला

ईडी ने इस साल मार्च में पंकज मिश्रा और अन्य के खिलाफ पीएमएलए शिकायत दर्ज की थी, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने "अवैध रूप से अपने पक्ष में बड़ी संपत्ति अर्जित की है." इसके बाद ईडी ने छापेमारी की और मिश्रा के कुल 37 बैंक खातों में जमा किए 11.88 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए सरकारी एजेंसी ने 5.34 करोड़ रुपये की "बेहिसाब मुद्रा" भी जब्त की. ईडी ने दावा किया कि यह धन झारखंड में अवैध खनन से संबंधित था. इसके अलावा, अवैध रूप से चल रहे पांच स्टोन क्रशर और इतनी ही संख्या में अवैध बंदूक कारतूस जब्त किए गए.

इससे पहले, जांच एजेंसी ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई, 2022 को, बच्चू यादव को 4 अगस्त को और प्रेम प्रकाश को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपी व्यक्ति वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी ने पंकज मिश्रा और अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत बरहरवा पुलिस स्टेशन, साहेबगंज जिला, झारखंड में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. बाद में, आईपीसी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज अवैध खनन के संबंध में कई एफआईआर को भी अनुसूचित अपराधों के दायरे में लिया गया है.

ये भी पढ़ें- मोरबी ब्रिज हादसे के बाद जागी बंगाल सरकार! एक्शन में लोक निर्माण विभाग, 2109 पुलों का होगा निरीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget