एक्सप्लोरर

दिल्ली: 31 दिसंबर को घर से निकलने का बना रहे हैं प्लान तो पढ़ें ये खबर

दिल्ली पुलिस ने न्यू ईयर को देखते हुए यातायात परामर्श जारी किया है जो गुरुवार की शाम आठ बजे से शहर के सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होगा.

दिल्ली: पुलिस ने नये साल की पूर्व संध्या के लिए बुधवार को यातायात परामर्श जारी किया जो गुरुवार की शाम आठ बजे से शहर के सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होगा.

राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस इलाके के लिए विशेष प्रबंध किए गए है. कोविड-19 के कारण हालांकि शहर में एल्कोमीटर (सांस के नमूने से शराब की मात्रा जांचने वाली मशीन) का प्रयोग नहीं किया जा रहा है. लेकिन नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. परामर्श के अनुसार, मंडी हाउस गोल चक्कर, बंगाली मार्केट गोल चक्कर, रणजीत सिंह फ्लाईओवर (बारहखंभा रोड - टॉलस्टॉय मार्ग क्रॉसिंग), मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले रास्ते चेम्सफोर्ड रोड की ओर से वाहनों को कनॉट प्लेस में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

उसमें कहा गया है कि राम कृष्ण आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट गोल चक्कर, गोल डाकखाना गोल चक्कर, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड - फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन, पंचकुईयां रोड-बंगला साहिब लेन, विंडसर प्लेस गोल चक्कर, बूटा सिंह मार्ग गोल चक्कर और स्टेट एंट्री रोड-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर से किसी वाहन को कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी.

परामर्श में कहा गया है कि वैध पास के बगैर कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउट सर्किल में वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. बताया गया है कि गोल डाक खाना, आकाशवाणी के पीछे रकाबगंज रोड पर पटेल चौक, मंडी हाउस पर कॉपरनिकस मार्ग से बड़ौदा हाउस तक, मिंटो रोड पर डीडीयू मार्ग से लेकर प्रेस रोड तक, आर.के. आश्रम मार्ग पर पंचकुईयां रोड पर, चित्रगुप्त रोड और पहाड़गंज की ओर जाने वाले बसंत रोड पर वाहनों को खड़ा करने की अनुमति होगी.

संयुक्त आयुक्त (यातायात) मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, कॉपरनिकस लेन पर केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, केजी मार्ग से आगे गोल चक्कर तक, बंगाली मार्केट के गोल चक्कर पर बाबर रोड और तानसेन मार्ग, पेशवा रोड पर विंडसर प्लेस और गोल मार्केट पर पार्किंग उपलब्ध रहेगी. इसमें कहा गया है कि वैध पास के आधार पर कनॉट प्लेस के भीतर पहले आओ, पहले पाओ की नीति के आधार पर कुछ सीमित पार्किंग की व्यवस्था होगी. अवैध तरीके से या गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों को 'टो' किया जाएगा और कार्रवाई होगी.

अग्रवाल ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गई है. इस दौरान पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों के रास्ते में कोई बदलाव नहीं किया गया है. परामर्श के अनुसार, साकेत, ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, हौज खास, डिफेंस कालोनी, वसंत विहार, आर.के. पुरम, नेहरु प्लेस, द्वारका, पालम हवाईअड्डा, राजौरी गार्डन, अशोक विहार, मॉडल टाउन और मयूर विहार जैसे जगहों पर भी यातायात की उचित व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें.

किसानों के साथ बैठक के बाद बोले कृषि मंत्री- दो मुद्दों पर बनी सहमति, MSP को कानूनी दर्जा देने पर करेंगे विचार

TMC ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग की, जगदीप धनखड़ ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget