एक्सप्लोरर

सर्वे: अभी लोकसभा चुनाव हुए तो बहुमत से 15 सीटें पीछे रह जाएगा BJP नीत NDA

इंडिया टीवी और सीएनएक्स सर्वे के मुताबिक, एनडीए का 37.15 प्रतिशत, यूपीए को 29.92 प्रतिशत और अन्य को 32.93 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर एक नए सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं. इस सर्वे के मुताबिक अगर अभी लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी नीत एनडीए बहुमत से 15 सीटें पीछे रह जाएगा. ये सर्वे इंडिया टीवी और सीएनएक्स ने किया है. सर्वे के मुताबिक लोकसभा की 543 सीटों में से एनडीए को सिर्फ 257 सीटों पर ही जीत मिलेगी. जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 है.

कांग्रेस नीत यूपीए को मिल सकती हैं 146 सीटें- सर्वे

वहीं, सर्वे के मुताबिक कांग्रेस नीत यूपीए को 146 सीटें मिल सकती हैं. ध्यार रहे इसमें समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को शामिल नहीं किया गया है. सर्वे के मुताबिक, सरकार बनाने में अन्य पार्टियों की भूमिका अहम होगी. सर्वे में अन्य पार्टिय 140 सीटें जीतती दिख रही हैं.

एनडीए में कौनसी पार्टयां शामिल हैं?

सत्तारूढ़ एनडीए में बीजेपी, शिवसेना, अकाली दल, जद(यू), मिजो नेशनल फ्रंट, अपना दल, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, रामविलास पासवान की लोजपा, मेघालय की एनपीपी, पुदुचेरी की आईएनआरसी, नागालैंड की पीएमके और एनडीपीपी शामिल हैं.

यूपीए में कौनसी पार्टयां शामिल हैं?

 इंडिया टीवी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, यूपीए में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, डीएमके, टीडीपी, शरद पवार की एनसीपी, जेडीएस, अजित सिंह की आरएलडी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आएसपी, जेएमएम, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (मैनी) और आरएलएसपी शामिल हैं.

 अन्य में कौनसी पार्टयां शामिल हैं?

ये पार्टी हैं- समाजवादी पार्टी, एआईएडीएमके, टीएमसी, तेलंगाना राष्ट्र समिति, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, लेफ्ट फ्रंट, पीडीपी, एआईयूडीएफ, एआईएमआईएम, आईएनएलडी, आम आदमी पार्टी, जेवीएम(पी), एएमएमके और निर्दलीय सांसद.

कब से कब तक हुआ सर्वे?

ये सर्वे 15 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक देश की सभी 543 लोकसभा सीट पर कराया गया है. ये सर्वे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कराया गया है.

किसको कितान वोट प्रतिशत मिल सकता है?

इंडिया टीवी और सीएनएक्स सर्वे के मुताबिक, एनडीए का 37.15 प्रतिशत, यूपीए को 29.92 प्रतिशत और अन्य को 32.93 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

किस राज्य में किस पार्टी को मिलेंगे कितनी सीटें? 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश- बीजेपी 40, बीएसपी, 15, सपा 20, कांग्रेस 2, आरएलडी 2, अपना दल 1 48 सीटों वाला महाराष्ट्र- बीजेपी 22, शिवसेना 8, कांग्रेस 9, एनसीपी 9 42 सीटों वाला पश्चिम बंगाल- टीएमसी 26, बीजेपी 10, कांग्रेस 2, लेफ्ट फ्रंट 4 40 सीटों वाला बिहार- बीजेपी 13, आरजेडी 10, जेडीयू 11, कांग्रेस 2, एलजेपी 3, आरएलएसपी 1 39 सीटों वाला तमिलनाडु- डीएमके 21, एआईएडीएमके 10, एएमएमके 4, कांग्रेस 3, पीएमके 1 29 सीटों वाला मध्य प्रदेश- बीजेपी 18, कांग्रेस 11 28 सीटों वाला कर्नाटक- बीजेपी 15, कांग्रेस 9, जेडीएस 4 26 सीटों वाला गुजरात- बीजेपी 24, कांग्रेस 2 25 सीटों वाला आंध्र प्रदेश- वाईआरएस कांग्रेस 19, टीडीपी 4, कांग्रेस 2 25 सीटों वाला राजस्थान- बीजेपी 15, कांग्रेस 10 21 सीटों वाला ओडिशा- बीजू जनता दल 13, बीजेपी 8 20 सीटों वाला केरला- कांग्रेस 8, लेफ्ट फ्रंट 5, आईयूएमएल 2, बीजेपी 1, केसी(एम) 1, आरएसपी 1, निर्दलीय 2 17 सीटों वाला तेलंगाना- टीआरएस 16, एआईएमआईएम 1 14 सीटों वाला झारखंड- बीजेपी 7, जेएमएम 4, कांग्रेस 2, जेवीएम(पी) 1 14 सीटों वाला असम- बीजेपी 12, एआईयूडीएफ 2 13 सीटों वाला पंजाब- कांग्रेस 7, अकाली दल 5, आप 1 11 सीटों वाला छत्तीसगढ़- बीजेपी 5, कांग्रेस 6 10 सीटों वाला हरियाणा- बीजेपी 8, कांग्रेस 2 7 सीटों वाला दिल्ली- बीजेपी 5, आप 1, कांग्रेस 1 6 सीटों वाला जम्मू-कश्मीर- बीजेपी 2, नेशनल कॉन्फ्रेंस 2, कांग्रेस 1, पीडीपी 1 5 सीटों वाला उत्तराखंड- बीजेपी 4, कांग्रेस 1 4 सीटों वाला हिमाचल प्रदेश- बीजेपी 4 2 सीटों वाला गोवा- बीजेपी 1, कांग्रेस 1 2 सीटों वाला अरुणाचल प्रदेश- बीजेपी 2 2 सीटों वाला मणिपुर- बीजेपी 2 2 सीटों वाला मेघालय- कांग्रेस 1, एनपीपी 1 2 सीटों वाला त्रिपुरा- बीजेपी 1, सीपीआई(एम) 1 2 सीटों वाला नागालैंड- एनडीपीपी 1, एनपीएफ 1 1 सीट वाला मिजोरम- एमएनएफ 1 1 सीट वाला सिक्किम- एस़डीएफ 1 1 सीट वाला चंडीगढ़- बीजेपी 1 1 सीट वाला अंडमान एंड निकोबार- बीजेपी 1 1 सीट वाला दादरा और नगर हवेली- बीजेपी 1 1 सीट वाला दमन एंड दिउ- बीजेपी 1 1 सीट वाला लक्ष्यदीप- कांग्रेस 1 1 सीट वाला पोंडीचेरी- आईएनआरसी 1 यह भी पढ़ें- राफेल मामला: HAL को काम देने पर राहुल ने उठाए सवाल, कहा- रक्षा मंत्री दस्तावेज पेश करें या इस्तीफा दें मैं पूछताछ के लिए तैयार हूं, अच्छा है हमें भी सीबीआई से मिलने का मौका मिलेगा- अखिलेश यादव पंजाब: फूलका के बाद खैहरा का AAP से इस्तीफा, संधू भी छोड़ सकते हैं पार्टी Box Office: सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की ‘सिंबा’ का जलवा कायम, कमाई नौ दिनों में 170 करोड़ के पार वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget