एक्सप्लोरर

ICMR का दावा- कोरोना से बचाव में भी कारगर साबित हो सकती है BCG वैक्सीन, बुजुर्गों के लिए भी है असरदार

बीसीजी वैक्सीन अब कोरोना वायरस के खिलाफ भी असरदार साबित हो सकती है.बुजुर्गों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है.

कोरोना वायरस के खिलाफ अभी लड़ाई जारी है. ऐसी स्थिति में आईसीएमआर ने राहत भरी खबर दी है. आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि ट्यूबरक्लोसिस से बचाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बीसीजी वैक्सीन अब कोरोना वायरस के खिलाफ भी असरदार साबित हो सकती है. वहीं, बुजुर्गों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. इस समय वैज्ञानिक बीसीजी वैक्सीनेशन के असर को लेकर टी सेल्स, बी सेल्स, श्वेत रक्त कोशिका और डेंड्रीटिक सेल प्रतिरक्षा पर लगातार जांच कर रहे हैं. इसके अलावा स्वस्थ बुजुर्ग, जिनकी आयु 60-80 साल के बीच की है, उनके पूरे एंटीबॉडी स्तर की भी गंभीरता से जांच कर रहे हैं.

50 साल पहले लॉन्च हुआ था बीसीजी वैक्सीन   आपको बता दें कि 60 साल से अधिक उम्र या फिर कोमोरबिडीटीज जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों में कोरोना वायरस के घातक होने का ज्यादा खतरा बना रहता है. जानकारी के लिए बता दें कि बीसीजी वैक्सीन नवजात शिशुओं को केंद्र सरकार के सार्वभौमिक प्रतिरक्षण कार्यक्रम (यूआईपी) के तहत लगाया जाता है. इसे 50 साल पहले लॉन्च किया गया था. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद  (आईसीएमआर) ने जानकारी दी कि शोध के दौरान, संस्थान के वैज्ञानिकों ने पाया कि बीसीजी वैक्सीन मेमोरी सेल्स प्रतिक्रियाओं को प्रेरित करता है और बुजुर्गों में कुल एंटीबॉडी बनाता है.

अभी जारी हैं कई क्लिनिकल परीक्षण 

वहीं, शोध में अब तक (जुलाई- सितंबर) 86 लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें 54 को वैक्सीन दी गई और 32 को नहीं दी गई. साथ ही टीकाकरण के एक महीने बाद सभी सभी टीकाकरण वाले मरीजों का आकलन भी किया गया. रिपोर्ट्स में पाया गया है कि बीसीजी वैक्सीनेशन समूह में मध्य उम्र 65 साल थी और जिन्हें वैक्सीन नहीं दी गई, उस समूह में 63 साल मध्य उम्र थी. बीसीजी वैक्सीन के परिणाम को जानने के लिए कई क्लिनिकल परीक्षण अभी जारी हैं. इससे पहले किए गए शोध में बताया गया है कि इंडोनेशिया, जापान और यूरोप में बीसीजी वैक्सीनेशन ने श्वसन संबंधी बीमारियों से बुजुर्गों की सुरक्षा की है.

ये भी पढ़ें 

कोरोना काल में भारत से वुहान के लिए पहली फ्लाइट आज, चीन जाने वाली छठवीं वंदे भारत मिशन फ्लाइट

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका, वायु प्रदूषण हो सकता है जानलेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget