एक्सप्लोरर

गोरखा समुदाय के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा: बिमल गुरुंग

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के अध्यक्ष बिमल गुरुं ग ने शुक्रवार को उत्तरी बंगाल के पहाड़ी इलाकों में जारी प्रदर्शन को तेज करने की घोषणा की और अपने समुदाय के पुनरुत्थान के लिए मृत्युर्पयत संघर्ष का संकल्प लिया.

समर्थकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जीजेएम के अध्यक्ष ने कहा, "मैं सबसे आग्रह करना चाहता हूं कि वे गोरखालैंड आंदोलन में दिल से हिस्सा लें. शरीर में खून का एक-एक कतरा रहने तक मैं अपने समुदाय के पुनरुत्थान के लिए संघर्ष करूंगा."

दार्जिलिंग के पाटलेबास इलाके में 15 जून को पुलिस कार्रवाई के बाद से ही गुरुंग छिपे हुए थे, जिसके बाद शुक्रवार को सामने आए तथा उन्होंने जोर दिया कि घाटी में अनिश्चिकालीन बंद जारी रहेगा.

उन्होंने कहा, "बंद अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा. कोई नहीं जानता कि यह कब खत्म होगा. ऐसे वक्त में कोई छूट नहीं दी जाएगी." दार्जिलिंग आंदोलन में आतंकवादियों की संलिप्तता के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावे पर चुटकी लेते हुए गुरुंग ने कहा कि आतंकवादी और बम के कारखाने बंगाल के मैदानी इलाकों में हैं, पहाड़ी इलाकों में नहीं.

गुरुंग ने कहा, "उनसे पूछा जाना चाहिए कि आतंकवादी और बम के कारखाने कहां पाए गए? दक्षिण बंगाल में या दार्जिलिंग में?" उन्होंने कहा, "हावड़ा और मालदा में दंगे हुए, जबकि पहाड़ी इलाकों में ऐसी एक भी घटना नहीं घटी."

गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) से जीजेएम के 43 नेताओं के इस्तीफे की घोषणा करते हुए गुरुंग ने कहा कि इस वक्त जीटीए का ताजा चुनाव नहीं होगा और उन्होंने संकल्प लिया कि अगर इसकी प्रक्रिया शुरू की गई, तो उसे बाधित किया जाएगा.

गोरखा नेता ने बोर्ड के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध के रूप में जीटीए विनियमन अधिनियम के दस्तावेजों को 27 जून को लोगों के समक्ष जलाने की घोषणा की. उन्होंने यह भी घोषणा की कि जीजेएम-प्रायोजित सर्वदलीय बैठक 24 जून की जगह 29 जून को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget