एक्सप्लोरर

20 सालों से एसपी-बीएसपी के समझौते के पक्ष में था: आजम

एसपी-बीएसपी गठबंधन के बारे में आजम ने कहा कि वो पिछले 20 सालों से इस समझौते के पक्ष में है. उन्होंने कहा, ‘‘दलित, मुसलमान, पिछडे और शोषित जब साथ चलेंगे तब जुमलेबाजों की खैर नहीं है.’’ उन्होंने दावा किया कि इस गठबन्धन से बीजेपी की नींद उड़ गई है.

सहारनपुर: एसपी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने दावा किया कि वो 20 सालों से एसपा-बीएसपी के बीच समझौते के पक्ष में थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देश और प्रदेश में जुमलों के सहारे राज कर रही है. आजम ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार हिन्दू-मुस्लिम को लड़वाने के साथ-साथ एसपी सरकार में जिन बच्चों को नौकरियां दिलाई गई थी, उनको नौकरी से निकालने का काम भी कर रही है.

आजम एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं. एसपी-बीएसपी गठबंधन के बारे में आजम ने कहा कि वो पिछले 20 सालों से इस समझौते के पक्ष में है. उन्होंने कहा, ‘‘दलित, मुसलमान, पिछडे और शोषित जब साथ चलेंगे तब जुमलेबाजों की खैर नहीं है.’’ उन्होंने दावा किया कि इस गठबन्धन से बीजेपी की नींद उड़ गई है.

आपको बता दें कि साथ आकर चुनाव लड़ने की वजह से यूपी की इन दो पार्टियों ने बीते उपचुनावों में बीजेपी को मात दे दी. ये जीत इनके लिए बहुत बड़ी इसलिए भी साबित हुई क्योंकि गोरखपुर और फूलपुर वो दो सीटें थीं जो राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीटें हुआ करती थीं. इन सीटों को जीतने के बाद एसपी-बीएसपी का आत्मविश्वास चरम पर पहुंच गया और दोनों ने इस गठबंधन को जारी रखने का फैसला लिया. वहीं देशभर में क्षेत्रिय पार्टियों में ये आम राय भी बनी की मिलकर लड़ने पर बीजेपी को हराया जा सकता है.

गेस्ट हाउस कांड के बाद से ही दलित नेता मायावती अपनी विपक्षी पार्टी एसपी की घोर विरोधी रही हैं. बीते विधानसभा चुनावों में जब इसकी कवायद की गई कि बिहार के तर्ज पर यूपी में भी महागठबंधन बनाया जाए तब मायावती इसके लिए तैयार नहीं हुईं. लेकिन आम चुनावों के बाद विधानसभा चुनाव में भी मुंह की खाने के बाद मायावती ने आखिरकार अपने जानी-दुश्मन समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया. इस गठबंधन पर सबसे ताज़ा बयान में मायावती ने कहा कि गेस्ट हाउस कांड से अखिलेश का कोई लेना देना नहीं था जिससे साफ है कि 2019 के चुनावों तक इस गठबंधन पर कोई आंच नहीं आने वाली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget