एक्सप्लोरर

कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'सत्येंद्र जैन की भी होगी छुट्टी, कल जाऊंगा ACB ऑफिस'

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एकबार फिर जोरदार हमला बोला है. कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन पर हमला बोलते हुए कहा, 'सत्येंद्र जैन की भी जल्द ही छुट्टी होगी, अरविंद केजरीवाल जैन को जल्द हटाएंगें.'

कपिल मिश्रा के मुताबिक, वे दो व्यक्तियों का नाम ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) को देंगे जिनका संबंध टैंकर स्कैम से है. ये दो नाम आशीष तलवार और विभव पटेल हैं. कपिल मिश्रा ने कहा है कि सच की जीत की शुरुआत हो चुकी है. कल सुबह 11 बजे ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ऑफिस जाऊंगा. आज दिन में कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप... बता दें कि आज सुबह 11.30 बजे कपिल मिश्रा मीडिया के सामने आए और अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया. कपिल मिश्रा ने कहा, ”सत्येंद्र जैन जमीन सौदे के लिए दो करोड़ रुपये दिए. मैंने अपनी आंखों से केजरीवाल को पैसे लेते देखा.” कपिल मिश्रा ने कहा, ”सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के सगे रिश्तेदार के लिए 50 करोड़ की डील कराई. अपनी आंखों से शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को पैसे लेते देखकर चुप रहना मेरे लिए असंभव था, मैं पूरी रात सो नहीं पाया.”

कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'सत्येंद्र जैन की भी होगी छुट्टी, कल जाऊंगा ACB ऑफिस कपिल मिश्रा ने कहा, “केजरीवाल जी बताएं वो किसका पैसा था, बताएं ये कहां से आया, मेरे बोलने के बाद मुझे हटाया गया, मैं हटाने के बाद नहीं बोल रहा हूं. मैं अपना बयान एलजी के पास ऑन रिकॉर्ड देकर आय़ा हूं, सीबीआई को सब बताऊंगा” हालांकि कपिल ने इस आरोप के लिए कोई सबूत नहीं दिए. उन्होंने कहा, ”मैंने सारी जानकारी एलजी साहब को दे दी है. इसकी जांच होनी चाहिए. मैं अपनी बात किसी भी जांच एजेंसी के सामने बोलने के लिए तैयार हूं.” कपिल मिश्रा ने कहा, ”हमें भरोसा था कि एक आदमी ईमानदार है अरविंद केजरीवाल, जो कोई भ्रष्टाचार नहीं करवा सकता. भरोसा था कि बेटी को पद देने का केस और मनी लॉन्ड्रिंग का केस जब केजरीवाल की जानकारी में आएगा, तो वह सब ठीक कर देंगे.” कपिल मिश्रा ने कहा, ”यह मेरी पार्टी है, हमने पार्टी के लिए लाठी डंडे खाएं हैं. ना मैं पार्टी छोड़ कर जाऊंगा और ना ही मुझे कोई निकाल सकता है.” कपिल ने कहा, ”मैंने शीला दीक्षित के खिलाफ वाटर टैंकर घोटाले की रिपोर्ट तैयार की थी. उसके बाद क्या हुआ ये सबने देखा. ऐसा नहीं है कि मैं मंत्री पद से हटने के बाद बोल रहा हूं. बोलने के बाद मुझे हटाया गया है.” कपिल मिश्रा ने कहा, ”अपनी आंखों से कैश लेनदेन देखने के बाद मेरा चुप रहना मुमकिन नहीं था. भले ही पद और प्राण चले जाएं, नौकरी छोड़कर पार्टी में आया था. आंदोनल के लिए हमेशा साथ खड़ा रहा.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget