एक्सप्लोरर

हाइपरसोनिक मिसाइल के टेस्ट से चीन को लगी मिर्ची, पाकिस्तान हुआ पस्त, रक्षा विशेषज्ञ बोले- अब आएगी इनकी शामत

डीपी वत्स का कहना है कि 16 नवंबर को जब भारत ने हाइपरसोनिक एंटीशिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया, तो वह तीन ऐसे देशों की श्रेणी में आ गया, जिनके पास यह तकनीक है.

भारत ने 16 नवंबर 2024 को हाइरसोनिक यानी नई एंटी शिप मिसाइल का परीक्षण करके पाकिस्तान से लेकर चीन तक को हिलाकर रख दिया है. इस हाइपरसोनिक मिसाइल की जद में पूरा पड़ोसी पाकिस्तान जबकि चीन का करीब 45 से 46 फीसदी हिस्सा आ रहा है.

हाइपरसोनिक लॉन्ग रेज मिसाइल के इस सफल परीक्षण के बाद भारत अब उन चुनिंदा देशों की कतार में खुद को खड़ा कर लिया है, जो दुनिया के कई ताकतवर देशों के पास भी नहीं हैं. इस मिसाइल की सबसे बड़ा खासियत ये होती है कि दुश्मन देश चाहकर भी इसको टारगेट नहीं कर सकता है.

भारत की तरफ से हाइपरसोनिक के सफल परीक्षण पर भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. वत्स का कहना है कि  भारत के अलावा रूस और चीन के पास ही यह तकनीक है. अमेरिका भी भारत की तरह परीक्षण ही कर रहा है. इस परीक्षण की खासियत है कि हमने जो किया, उसका वेग 11हजार किमी प्रति घंटे रफ्तार थी. उसकी सीमा 1500 किमी है. मतलब कि पूरा पाकिस्तान और 46 फीसदी चीन के शहर इसकी जद में आ जाते हैं. बंगाल की खाड़ी से लगता जो हमारा इलाका है, जिस इलाके से 56 फीसदी तेल की आवाजाही होती है, वो भी इसकी जद में आ जाता है. 

डीपी वत्स का आगे कहना है कि 16 नवंबर को जब भारत ने हाइपरसोनिक एंटीशिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया, तो वह तीन ऐसे देशों की श्रेणी में आ गया, जिनके पास यह तकनीक है. यह एंटीशिप मिसाइल है, हाइपरसोनिक होने का फायदा है कि यह अपना ट्रैक भी बदल सकते हैं. अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के साथ ये है कि वो ट्रैक नहीं चेंज कर सकते, मतलब उनको काउंटर-मिसाइल से ढेर भी किया जा सकता है, लेकिन हाइपरसोनिक मिसाइल को कुछ नहीं कर सकते हैं.

हाइपरसोनिक मिसाइल को डिटेक्ट नहीं कर सकते, यह भारत के लिए एक डेटरेंट का काम करेगा. हमारे पड़ोसी चीन और पाकिस्तान परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं, इसलिए परस्पर संहारक क्षमता या म्युच्युली डिस्ट्रक्टिव डेटरेंट होना आवश्यक है. यानी, आप अगर हमें मारेंगे तो हम आपको बर्बाद कर देंगे. इसीलिए, युद्ध रुका हुआ है. शांति के लिए आप कोई भी कदम तभी उठा सकते हैं, जब आप ताकतवर हों, शक्तिशाली हो. 

एबीपी लाइव के साथ बात करते हुए कहा कि मारक क्षमता की बात करें तो हमारी अग्नि मिसाइल तो इससे बहुत आगे है. वह तो पूरे चीन को अपनी जद में लेता है. हम जिसे भी मारना चाहें, उसे मार सकते हैं. उसे हालांकि फिर भी ट्रैक कर सकते हैं. हाइपरसोनिक मिसाइल मैनुवरेबल होते हैं, यानी उनको बीच रास्ते बदल भी सकते हैं, उनको डिटेक्ट करना भी बहुत मुश्किल है, इसलिए हमारे रक्षामंत्री ने बहुत साफ तौर पर बता दिया है कि यह भारत की मारक क्षमता, रक्षा क्षमता और नैतिक क्षमता को बढाने वाला है, इसके लिए हमारे वैज्ञानिकों को बधाई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget