एक्सप्लोरर

Hyderabad News: क्या हैदराबाद का ओरिजिनल नाम भाग्यनगर था? ASI ने RTI के सवाल में दिया ये जवाब

Hyderabad: एएसआई ने पास हैदराबाद के चारमीनार (Charminar) में भाग्यलक्ष्मी मंदिर (Bhagyalakshmi Temple) के ऐतिहासिक अभिलेखों का भी कोई विवरण नहीं है.

ASI Reply On Hyderabad Name: भारत (India) में इन दिनों ऐतिहासिक और पुराने शहरों (Old Cities) के नाम बदले जाने का दौर जारी है. बीते कुछ समय में कई शहरों के नाम बदले जा चुके हैं और बहुतों के नाम बदलने की मांग की जा रही है. इसी लिस्ट में दक्षिण भारत के हैदराबाद (Hyderabad) का नाम भी शामिल हो गया है.

हाल के दिनों में भाजपा (BJP) के द्वारा हैदराबाद को भाग्यनगर (Bhagyanagar) कहना और शहर का नाम बदलने की चर्चा ज़ोरों पर है. ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने एक आरटीआई (RTI) के जवाब में कहा है कि उसे हैदराबाद का नाम भाग्यनगर रखे जाने की कोई जानकारी नहीं है.

भाग्यलक्ष्मी मंदिर पर एएसआई का जवाब

एएसआई ने खुलासा किया कि उसके पास हैदराबाद के चारमीनार (Charminar) में भाग्यलक्ष्मी मंदिर (Bhagyalakshmi Temple) के ऐतिहासिक अभिलेखों का भी कोई विवरण नहीं है. आपको बता दें कि हैदराबाद के भाग्यनगर नाम और भाग्यलक्ष्मी मंदिर पर एएसआई की प्रतिक्रिया RTI कार्यकर्ता रॉबिन ज़ाचियस (Robin Zachius) के द्वारा दाखिल आवेदन के जवाब में दी गई थी. रॉबिन ने एएसआई से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत इन मामलों पर रिकॉर्ड या ऐतिहासिक सबूत मांगे थे. 

आरटीआई कार्यकर्ता ने ASI से पूछे ये सवाल

  • आरटीआई कार्यकर्ता ने एएसआई से जानकारी मांग थी कि क्या हैदराबाद का नाम कभी भागनगर, भाग्यनगर रखा गया और बाद में इसका नाम बदल दिया गया?
  • एएसआई रिकॉर्ड के अनुसार, किस वर्ष (यदि हुआ तो) हैदराबाद का नाम भाग्यनगर या भागनगर था ?
  • एक्टिविस्ट ने भागमती या भाग्यनगर के नाम का उल्लेख करते हुए ऐतिहासिक साक्ष्य जैसे कि शिलालेख, सिक्का या या अन्य साक्ष साझा करने के लिए कहा.
  • उसने यह भी पूछा की क्या एएसआई के पास पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा हैदराबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव का कोई रिकॉर्ड है.
  • रॉबिन ने चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर के निर्माण का वर्ष बताने को भी कहा.
  • क्या एएसआई हैदराबाद के पास कोई रिकॉर्ड या सबूत है कि भाग्यलक्ष्मी मंदिर (या कोई भी) मंदिर वहां मौजूद था जहां चारमीनार है?

ASI ने दिया ये जवाब

इन सवालों के जवाब में एएसआई के हैदराबाद सर्कल ने 4 अगस्त को कहा, "इस कार्यालय के पास ऐसा कोई विवरण उपलब्ध नहीं है". एएसआई हैदराबाद सर्कल के नीचे लगभग आठ स्मारक हैं. इसमें चारमीनार और हैदराबाद का गोलकुंडा किला शामिल है.

इसे भी पढ़ेंः-

Chinese Attack: युद्धाभ्यास के बहाने चीन का ताइवान-जापान पर मिसाइल हमला! दुनिया में हड़कंप, ड्रैगन के अटैक पर दोनों देशों ने ये कहा

Monkeypox in US: तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, अमेरिका में हेल्थ इमरजेंसी घोषित, अब तक इतने मामले आए सामने

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget