एक्सप्लोरर

हैदराबाद: भारी बारिश में सड़क पर बहती दिखी कार, सामने आया वीडियो

हैदराबाद के न्यू बोवेनपल्ली इलाके में पानी के बहाव में सड़क पर कार तैरती हुई नजर आई. भारी बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है.

हैदराबाद और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखने को मिली, साथ ही भीषण बारिश के चलते हुए अलग-अलग हादसों में कम से कम 13 लोगों की मौत भी हो गई. हैदराबाद में मंगलवार शाम से बारिश हो रही है.

बुधवार तड़के बारिश कम हुई, लेकिन शहर और उपनगरों में दर्जनों कॉलोनियों में जल भराव रहा जबकि जल भराव और गिरे पेड़ों ने शहर के भीतर और राष्ट्रीय राजमार्गो पर विजयवाड़ा और बेंगलुरु तक वाहनों की आवाजाही को प्रभावित किया.

सामने आए एक वीडियो में देखा गया है कि हैदराबाद के न्यू बोवेनपल्ली इलाके पानी के बहाव में सड़क पर कार तैरती हुईं नजर आईं. भारी बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है.

उल्लेखनीय है एक सदी में सबसे अधिक बारिश ने शहर और बाहरी इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. सैकड़ों कॉलोनियां अंधेरे में डूब गईं.

बाढ़ वाले इलाकों में लोगों की रात बैचेनी भरी गुजरी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान में और अधिक बारिश होने की आशंका जताई है, जबकि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के आयुक्त लोकेश कुमार ने लोगों से घर के अंदर ही बने रहने की अपील की है.

आपदा सेवा बल (डीआरएफ) अग्निशमन सेवा के कर्मियों और पुलिस की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव में मदद कर रहा है.

पुलिस ने कहा कि बाढ़ में फंसे दर्जनों लोगों को विभिन्न स्थानों पर बचाया गया. हैदराबाद के पुराने शहर बंदलागुडा में दीवार ढहने और दो घरों पर इसके गिरने से नौ लोग मारे गए और तीन घायल हो गए. वहीं, शमशाबाद में गगनपहाड़ इलाके में दो व्यक्ति डूब गए और दो अन्य लापता हो गए. अब्दुल्लापुर में दो और लोगों की मौत की खबर है.

डीआरएफ की टीमों ने शहर के टोली चौकी क्षेत्र में नदीम कॉलोनी में बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए नावों की व्यवस्था की है. देर रात कॉलोनी का दौरा करने वाले हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 170 घरों से 600 लोगों को निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है.

शहर के मध्य में खैरताबाद, चिन्तल बस्ती, गांधी नगर, मारुति नगर, श्रीनगर और आनंद बाग जैसे क्षेत्रों की कॉलोनियां भी जलमग्न हैं. शहर के कई हिस्सों में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही. मौसम कार्यालय के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके घाटकेसर में रिकॉर्ड 32.20 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि हयातनगर और हस्तिनापुरम में क्रमश: 29.45 और 28.30 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget