एक्सप्लोरर

'वाइफ स्वैप' के लिए राजी ना होने पर पति ने होटल के बंद कमरे में पत्नी को बेरहमी से पीटा, पीड़िता ने बताई आपबीती

राजस्थान से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला के साथ होटल के कमरे में उसी के पति ने मारपीट की. यह पूरा मामला 'वाइप स्वैपिंग' से जुड़ा हुआ है. पीड़िता ने महीनों बाद आपबीती पुलिस को बताई है.

Rajasthan Wife Swaping Case: राजस्थान के एक होटल में एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई. महिला को पीटने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही था. पति पर आरोप है कि उसने महिला को सिर्फ इसलिए पीटा, क्योंकि उसने 'वाइफ स्वैपिंग' (पत्नी की अदला-बदली) का हिस्सा होने से मना कर दिया था. यह जानकारी रविवार (16 अक्टूबर) को पुलिस अधिकारियों ने दी. घटना राजस्थान के बीकानेर में एक होटल के कमरे में हुई और मामला भोपाल में दर्ज किया गया.

पीड़िता ने बताई आपबीती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता का पति बीकानेर के एक 5-स्टार होटल में मैनेजर था. पुलिस शिकायत के अनुसार महिला ने कहा, ''अम्मार (पति) ने उसे होटल के कमरे में बंद कर दिया और उसका फोन छीन लिया. दो दिन बाद अम्मार नशे की हालत में पहुंचा. उसके लिए लड़कियों और लड़कों के साथ शारीरिक रिश्ते बनाना बहुत सामान्य बात थी."

'वाइफ स्वैप गेम का हिस्सा बनने के लिए कहा था'

पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे 'वाइफ स्वैप' गेम का हिस्सा बनने के लिए कहा था. शिकायतकर्ता ने कहा, "जब मैंने खेल का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया, तो उसने मेरे साथ मारपीट की, मुझे असभ्य कहा और मेरे साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए."

'ससुराल वालों ने मांगा 50 लाख रुपये दहेज'

वहीं पुलिस शिकायत के अनुसार, महिला ने यह भी बताया कि उसकी सास और भाभी दोनों ने अपने पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपये दहेज की मांग भी की है. पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी शिकायतों पर कभी ध्यान नहीं दिया और उसे 'मॉडर्न' होने के लिए दोषी ठहराया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायतकर्ता ने कहा कि घायल होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और हमले महीनों तक जारी रहे. बाद में उसे उसके रिश्तेदार उसके मायके ले गए, जहां उसने बाद में शिकायत दर्ज कराई. महिला थाना पुलिस प्रभारी अंजना धुर्वे ने कहा, "आरोपी पति और उसकी सास और उसकी भाभी के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 377, 498 ए, 323, 506, 34, 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है."

ये भी पढे़ं- दिल्ली डिप्टी सीएम से CBI की पूछताछ के बीच बोले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे

ये भी पढ़ें- West Bengal: 'सौरव गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने की अनुमति दें', ममता बनर्जी की पीएम मोदी से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget