एक्सप्लोरर

राष्ट्राध्यक्षों की अगवानी का क्या है प्रोटोकॉल, क्या एयरपोर्ट जाकर हगिंग डिप्लोमेसी में मोदी अव्वल हैं?

एयरपोर्ट पर जाकर दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्षों की अगवानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई सानी नहीं है. उन्होंने अपने कार्यकाल में अब तक उनके नेताओं की अगवानी एयरपोर्ट पर जाकर कर चुके हैं.

नई दिल्ली: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अगवानी के लिए पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट गए और बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. ये पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी ने दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष की अगवानी एयरपोर्ट पर की हो. इससे पहले मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति, यूएई के क्राउन प्रिंस, बांग्लादेश की पीएम और जापान के पीएम सहित कई राष्ट्राध्यक्षों की अगवानी एयरपोर्ट पर कर चुके हैं.

दरअसल, जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्षों की भारत आमद पर उनके जोरदार स्वागत का मामला खासा चर्चा का विषय बन गया है. ये जानना दिलचस्प है कि मोदी सरकार से पहले बहुत ही कम ऐसा देखने को मिलता था, जब प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़कर विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की अगवानी की हो. ऐसे में जानते हैं कि आखिर दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्षों की भारत आमद पर उनकी अगवानी के लिए प्रोटोकॉल क्या हैं.

क्या है प्रोटोकॉल?

आपको बता दें कि 1980 तक भारत में विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की आमद के लिए ये प्रोटोकॉल था कि जब किसी देश के प्रधानमंत्री आते थे तो भारत के प्रधानमंत्री और अगर राष्ट्रपति आते थे तो भारत के राष्ट्रपति उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट जाया करते थे. लेकिन बाद में प्रोटोकॉल में बदलाव किए गए.

नए प्रोटोकॉल (वियना कन्वेंशन के तहत तैयार किया गया) को राजीव गांधी के दौर में लागू किया जिस प्रोटोकॉल के तहत किसी राष्ट्राध्यक्ष की अगवानी के लिए राज्य मंत्री एयरपोर्ट भेजे जाते थे और उनकी शाम में भोज का आयोजन किया जाता था. राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दी जाती थी. यही वजह है कि जब 2000 में अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत का बहुप्रतीक्षित दौरा किया था तब एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने की थी.

हालांकि, उस वक्त वॉशिंगटन को बेहतर संदेश देने के लिए विदेश राज्य मंत्री अजित पांजा के बावजूद जसवंत सिंह को एयरपोर्ट भेजा गया, लेकिन खुद पीएम अटल बिहारी वाजपेयी नहीं गए.

लेकिन एयरपोर्ट पर जाकर दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्षों की अगवानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई सानी नहीं है. उन्होंने अपने कार्यकाल में अब तक उनके नेताओं की अगवानी एयरपोर्ट पर जाकर कर चुके हैं.

पीएम मोदी ने किन-किन नेताओं के लिए तोड़ा प्रोटोकॉल

मोदी ने साल 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, 2016 और 2017 में यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान, साल 2016 में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, साल 2017 में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, साल 2017 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, साल 2017 में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और साल 2018 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत एयरपोर्ट पर जाकर कर चुके हैं. मोहम्मद बिन सलमान का मामला ताजा ताजा है.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने किसके लिए तोड़ा था प्रोटोकॉल

आपको बता दें कि अपने दस साल के कार्यकाल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सिर्फ पांच बार प्रोटोकॉल तोड़कर अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. मनमोहन सिंह साल 2006 में सऊदी अरब के किंग अब्दुल्लाह, अमेरिका राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला, साल 2010 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबाम और साल 2013 में जापान के किंग अखीतो का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे.

पुलवामा हमलाः निर्मला सीतारमण ने इमरान खान पर किया पलटवार, कहा- पड़ोसी देश नहीं करता है कोई कार्रवाई

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से गले मिले पीएम मोदी, कांग्रेस ने साधा निशाना, देखिए क्या है मामला ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget