एक्सप्लोरर

देश ने अभी-अभी चुने हैं 542 सांसद, जानिए- सांसदों को कितनी मिलती है सैलरी, क्या हैं भत्ते, पढ़ें पूरी जानकारी

सांसदों को कितनी सैलेरी मिलती है यह सवाल अगर आपके दिमाग में भी है तो आइए हम आपको देते हैं इसका जवाब. आपको बताते हैं सांसदों को कितना वेतन मिलता है और साथ ही कितना भत्ता मिलता है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जबर्दस्त भरोसा दिखाया है. हालांकि, इस बार जिन प्रतिनिधियों को जनता ने चुनकर भेजा है, उनमें करोड़पति सांसदों से लेकर आपराधिक केस वाले सासंदों की संख्या पहले से अधिक है. मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के बेटे छिंदवाड़ा से सांसद चुने गए हैं और वह ADR के रिपोर्ट के मुताबिक इस लोकसभा के सबसे अमीर सांसद हैं. वहीं चंद्राणी मुर्मू ओडिशा में क्योंझर लोकसभा सीट से जीतीं हैं जो सबसे युवा सांसद हैं. चंद्राणि इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी की तलाश में थी लेकिन अब वो सांसद बन गई हैं.

ऐसे में जब जनता द्वारा चुने गए सांसद अलग-अलग बैकग्राउंड से हैं तो आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इनकी सैलेरी कितनी होगी. आज हम आपको सांसदों की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं.

कितनी होती है सांसदों की सैलेरी

हाल में ही मेंबर ऑफ पार्लियामेंट एक्‍ट 1954 में संशोधन कर सांसदों की सैलरी बढाई गई थी. पहले सांसदों को मासिक 50 हजार रुपये की सैलरी मिलती थी लेकिन अब उन्हें 1 लाख रुपए महीने की सैलरी मिलती है. किसी भी सांसद को उसका वेतन और भत्‍ता मेंबर ऑफ पार्लियामेंट एक्‍ट 1954 सैलरी, अलाउंस और पेंशन के तहत दिया जाता है.

बेसिक सैलरी के अलावा सांसदों को कई अन्य तरह के भत्ते भी मिलते हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में..

1-मासिक वेतन : लोकसभा के हर एक सदस्‍य को प्रति महीने 1 लाख रुपए की सैलरी मिलती है.

दैनिक भत्‍ता : दैनिक भत्‍ते की बात करें तो हर सांसदों को प्रतिदिन 2,000 रुपये इसके नाम पर मिलते हैं

संवैधानिक भत्ता : इस भत्‍ते के नाम पर इन सांसदों को प्रति महीने 45,000 रुपये का भुगतान किया जाता है.

कार्यालय व्यय भत्ता : कार्यालय व्‍यय भत्‍ते के नाम पर एक सांसद को 45000 रुपए प्रतिमाह मिलता है। इसमें से वह 15 हजार रुपए स्टेशनरी और पोस्ट आइटम्स पर खर्च कर सकते हैं. इसके अलावा अपने सहायक रखने पर सांसद 30 हजार रुपए खर्च कर सकते हैं.

यात्रा भत्ता

कभी किसी मीटिंग के सिलसिले में सांसदों को कहीं आना-जाना होता है तो उसके लिए उन्हें यात्रा भत्ता मिलता है. सांसदों को मिलने वाले यात्रा भत्ते के बारे में जानते हैं.

रेल यात्रा की बात करें तो हर महीने के आधार पर एक फ्री नॉन-ट्रांसफेयरेबल फर्स्‍ट क्‍लास एसी या किसी भी एक्‍जेक्‍यूटिव क्‍लास का ट्रेन पास और एक फर्स्‍ट क्‍लास और एक सेकेंड क्‍लास का किराया भी दिया जाता है. इसके अलावा हवाई यात्रा की बात करें तो हवाई यात्रा का 25 प्रतिशत ही सांसदों को देना पड़ता है. इस छूट के साथ एक सांसद सालभर में 34 हवाई यात्राएं कर सकता है. यह सुविधा सांसद के पति/पत्नी दोनों के लिए है. अगर कोई सांसद सड़क मार्ग से यात्रा करता है तो कहीं की भी यात्रा करने पर 16 रुपये प्रति किमी के हिसाब से यात्रा भत्‍ता इन सांसदों को मिलता है. सबसे खास बात यह है कि सांसदों की सैलेरी पर टैक्स नहीं लगता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget