एक्सप्लोरर

केरल त्रासदी: जानिए- किस राज्य, किस देश, किस बड़ी शख्सियत और आम लोगों ने कितने रुपये की मदद की

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया है कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक केरल को बाढ़ से 19,512 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है.

नई दिल्लीः केरल में आई भीषण बाढ़ से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है. राज्य में बाढ़ की विभीषिका में करीब 400 लोगों की मौत हो गई है और करीब 10 लाख लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है. केरल में बाढ़ की भयंकर स्थिति को देखते हुए देश-विदेश से लोग मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया है कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक राज्य को 19,512 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने लोगों और सरकारों से राज्य की मदद करने के लिए आगे आने के लिए कहा है.

जानें अब तक केरल को कितनी राशि की मदद दी जा चुकी है केरल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 करोड़ रुपये के आपदा राहत कोष का एलान किया है और इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले ही केरल के लिए 100 करोड़ रुपये की राहत राशि देने का एलान कर चुके थे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि कांग्रेस के सांसद अपना एक महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों के लिए दान में देंगे. शिवसेना ने एलान किया है कि उसके सभी सांसद और विधायक केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक महीने की सैलरी दान करेंगे.

विभिन्न राज्यों की तरफ से केरल को दी गई मदद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की मदद देने की घोषणा की है. इसके अलावा ये भी कहा कि आप के विधायक और सांसद अपना एक महीने का वेतन केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए देंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ग्रस्त राज्य केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की राहत राशि देने का एलान किया है. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने 5 करोड़ रुपये की नकद मदद और 5 करोड़ रुपये की मदद पहले देने का एलान किया था जिसके साथ उन्होंने 245 अग्निशमन कर्मियों को नावों के साथ केरल भेजने का एलान किया था. इसके साथ कई राज्यों ने अलग अलग तरीके से केरल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं. इसमें तमिलनाडु ने 10 करोड़ रुपये, आंध प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश ने 10-10 करोड़ रुपये, तेलंगाना ने 25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र ने 20 करोड़ रुपये, हिमाचल प्रदेश ने 5 करोड़ रुपये, उत्तराखंड ने 5 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ ने 3 करोड़, मणिपुर 2 करोड़ और पुढ्ढुचेरी ने 1 करोड़ रुपये केरल के लिए दान देने की घोषणा की है.

बॉलीवुड से आई केरल की लिए मदद शाहरुख के मीर फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच काम कर रहे एक राहत समूह को 21 लाख रुपये दान में दिए हैं. एक्ट्रेस जैकलिन फर्नाडींज ने केरल बाढ़ राहत कार्यक्रम के लिए काम कर रहे एनजीओ हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया को पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है. दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने केरल के लिए 15 लाख रुपये की मदद देने का एलान किया है. डायरेक्टर शंकर ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपये का दान देने का एलान किया है. केरल की मदद के लिए फिल्म निमार्ता प्रियदर्शन अपना और अभिनेता अक्षय कुमार राहत चेक पहले ही मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष को सौंप चुके हैं. केरल की मदद के लिए अमिताभ बच्चन भी आगे आए हैं और उन्होंने बड़ी मदद का एलान करते हुए और लोगों से भी मदद और दान देने की गुजारिश की है. दक्षिण के अभिनेता और राजनीति में कदम रख चुके कमल हासन ने 25 लाख रुपये, एक्टर सूर्या ने 25 लाख रुपये, तमिल एक्टर धनुष ने 25 लाख रुपये की मदद दी है. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने 25 लाख रुपये सीएमडीआरएफ को देने का एलान किया है.

बिजनेस घरानों की तरफ से दी गई मदद टेलीविजन की दुनिया के दिग्गज स्टार इंडिया ने केरल के लिए 2 करोड़ रुपये की मदद का एलान किया है और इसके साथ एनजीओ गूंज के साथ मिलकर जरूरी वस्तुएं केरल तक पहुंचाने के बारे में कहा है.सन टीवी नेटवर्क ने 1 करोड़ रुपये के दान का एलान किया है. केरल के बाढ़ पीढ़ितों के लिए 1 करोड़ रुपये की राहत राशि का एलान देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने किया है. एशियानेट के कर्मचारियों ने 25 लाख रुपये की मदद करने के लिए कहा है.

पेटीएम देश में सामान्य नागरिक पेटीएम के जरिए केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. इसके लिए पेटीएम ने केरल/कोडुगु बाढ़ से परेशान लोगों की मदद के लिए अपने एप पर विशेष सेक्शन जोड़ा है जिसके तहत सामान्य नागरिक या कोई भी व्यक्ति बाढ़ग्रस्त राज्य के लिए मदद कर सकता है. इसके तहत पेटीएम पर अब तक 20 करोड़ रुपये की राशि जुटाई जा चुकी है जिसकी जानकारी खुद पेटीएम ने दी है.

विदेश से आ रही मदद संयुक्त अरब अमीरात ने एक कमिटी का गठन किया है जो केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि का बंदोबस्त करेगी. इसके अलावा यूएई के एक बिजनेसमैन युसुफ अली मा जो केरल में ही जन्मे हैं उन्हें केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये राहत राशि देने की ठानी है. फातिमा हेल्थकेयर ग्रुप के चेयरमैन केपी हुसैन ने केरल को बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए 5 करोड़ रुपये की मदद देने की घोषणा की है. उसमें से 10 करोड़ रुपये सीधा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए जाएंगे.

मछली बेचने वाली हनान की 1.5 लाख की मदद कोच्चि में रहने वाली ग्रेजुएशन की छात्रा हनान (21) ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में डेढ़ लाख रुपए दिए हैं. हनान उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब वो कॉलेज की यूनिफार्म में वह मछलियां बेच रही थीं. तभी उसके संघर्ष की कहानी एक अखबार में छपी तब दुनिया ने उसे जाना.

केरल बाढ़: 400 लोगों की मौत के बाद उतरने लगा पानी, 7 लाख लोग अब भी राहत शिविरों में

केरल बाढ़ : मदद के लिए आगे आए अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल, एक करोड़ रूपये का दिया योगदान

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए बिग बी, शाहरुख और जैकलीन जैसे कई सितारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget