एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में कितनी सीट जीत पाएगी कांग्रेस, प्रशांत किशोर ने कर दी भविष्यवाणी, गद-गद हो जाएगी BJP

Prashant Kishore Prediction: चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया है कि इस चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटें जीत सकती है.

Prashant Kishore on Congress: पूर्व चुनाव रणनीतिकार और जन सुराज संगठन के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 100 सीट का आंकड़ा पार करना बहुत ही मुश्किल है. उन्होंने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में यह भी कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 370 सीट तक पहुंचने की संभावना नहीं है, हालांकि वह पश्चिम बंगाल में इस बार भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस इस चुनाव में 100 का आंकड़ा पार कर लेगी, किशोर ने कहा कि उन्हें लोकसभा में कांग्रेस की वर्तमान सीट की संख्या में बड़े बदलाव की संभावना नजर नहीं आती.

उन्होंने कहा, 'अगर सीट की संख्या 50-55 हो जाए तो इससे देश की राजनीति नहीं बदल जाएगी. मुझे कांग्रेस के लिए चुनाव नतीजे में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं दिख रहा है. बड़े बदलाव के लिए कांग्रेस को 100 का आंकड़ा पार करना होगा.' किशोर ने हालांकि कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार करेगी. उन्होंने कहा, 'आज की तारीख में यह बहुत मुश्किल है.'

क्या लोकसभा में भाजपा पहुंचेगी 370 पार?

भाजपा के 370 सीट जीतने के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर किशोर ने कहा, 'भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए 370 का यह लक्ष्य रखा है. लोगों को इस 370 के लक्ष्य को सच नहीं मानना ​​चाहिए. हर नेता को लक्ष्य तय करने का अधिकार है. यदि वे इसे हासिल कर लेते हैं तो बहुत अच्छा है, यदि नहीं कर पाते हैं तो पार्टी को इतना विनम्र होना चाहिए कि वह अपनी गलती स्वीकार कर ले.''

प्रशांत किशोर के मुताबिक, 2014 के बाद 8-9 चुनाव ऐसे हुए जहां भाजपा अपने तय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई. किशोर ने कहा, 'मैं कह सकता हूं कि भाजपा अकेले 370 सीट हासिल नहीं कर सकती. इसकी संभावना करीब-करीब जीरो ही मानता हूं. अगर यह होता है तो मुझे बहुत आश्चर्य होगा.' किशोर के अनुसार, अगर संदेशखाली जैसी घटना होती है, तो निश्चित रूप से वह सत्तारूढ़ दल के लिए नुकसान का कारण बनेगी.

उनका मानना था कि भाजपा 2019 में पश्चिम बंगाल में मिली अपनी सीट से नीचे नहीं आएगी. पिछले चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल में 18 सीट हासिल हुई थी. कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के संदर्भ में किशोर ने कहा कि यह यात्रा का समय नहीं है क्योंकि लोकसभा चुनाव बिल्कुल नजदीक है.

हो गया गठबंधन, सीट शेयरिंग पर भी बन गई बात, अखिलेश यादव ने बताया- अब क्या है UP में I.N.D.I.A के आगे का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget