एक्सप्लोरर

Election Result 2023: राजस्थान और एमपी में कितना चला बीजेपी सांसदों का जादू?

Election Result 2023: राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सात-सात सांसदों को मैदान में उतारकर चौंका दिया था. ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि इन दोनों राज्यों में कितने सांसदों को जीत मिली.

MP Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी ने अपने सांसदों को मैदान में उतारा था. पार्टी ने राजस्थान से सात सांसदों को विधानसभा का टिकट दिया था, जिसमें से चार सांसद चुनाव जीत गए और तीन हार गए. वहीं मध्य प्रदेश में भी बीजेपी ने सात सांसदों को मैदान में उतारा जिनमें से 5 को जीत मिली और 2 सांसद हार गए.

25 नवंबर को हुए चुनाव में बीजेपी ने राजसमंद से सांसद दीया कुमारी, जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी, अलवर से सांसद बाबा बालक नाथ, झुंझुनू से सांसद नरेंद्र कुमार, जालौर से सांसद देवजी पटेल और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को मैदान में उतारा था.

राजस्थान में ये सांसद विधानसभा चुनाव जीते
सांसद दीया कुमारी ने विद्याधर नगर सीट पर 71,368 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज कीं. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सीताराम अग्रवाल को हराया. दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक चौधरी को 50,167 वोटों से हराया.

तिजारा सीट से चुनाव लड़ रहे अलवर के सांसद बाबा बालक नाथ ने कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खान को 6,173 वोटों से हराया. राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने सवाई माधोपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अबरार को 22,510 वोटों से हराया. दानिश अबरार निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार थे.

विधानसभा चुनाव हारने वाल सांसद
राजस्थान विधानसभा चुनाव हारने वाले तीन बीजेपी सांसदों में नरेंद्र कुमार (मंडावा सीट), भागीरथ चौधरी (किशनगढ़ सीट) और देवजी पटेल (सांचोर सीट) शामिल हैं. देवजी पटेल को बीजेपी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार जीवा राम चौधरी ने हराया.

सांसद नरेंद्र कुमार को कांग्रेस उम्मीदवार रीता चौधरी ने 18,717 वोटों के अंतर से हराया. सांसद भागीरथ चौधरी अपने निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे नंबर पर रहे. किशनगढ़ सीट से कांग्रेस ने बीजेपी के बागी विकास चौधरी को टिकट दिया था, जिन्हें जीत मिली.

एमपी चुनाव लड़ने वाले बीजेपी सांसद
मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी ने सांसद नरेंद्र सिंह तोमर (दिमनी सीट), प्रहलाद पटेल (नरसिंहपुर सीट), फग्गन सिंह कुलस्ते (निवास सीट), उदयराव प्रताप सिंह (गाडरवाड़ा सीट), रीती पाठक (सीधी सीट), गणेश सिंह (सतना सीट), राकेश सिंह (जबलपुर पश्चिम) से चुनावी मैदान में उतारा था. 

विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसद
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीएसपी उम्मीदवार बलवीर सिंह को 24,461 वोटों से शिकस्त दी. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार लखन सिंह को पटेल को 31,310 वोटों से हराया. सीधी सीट से बीजेपी सांसद रीती पाठक 19वें राउंड की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार ज्ञान सिंह से 35,805 वोटों से आगे है. इस सीट पर 20 राउंड की गिनती होनी है.

सांसद उदयराव प्रताप सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पटेल को 56,529 वोटों से हराया. सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री तरुण भनोट को 30,134 वोटों से शिकस्त दी. 

इन सांसदों को मिली हार
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को कांग्रेस उम्मीदवार चैन सिंह 9723 वोटों से हराया. सतना में कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा ने बीजेपी सांसद गणेश सिंह को 4041 वोटों से शिकस्त दी. 

ये भी पढ़ें: Poll Results: 'तीन राज्‍यों में हारे इसका मतलब ये नहीं 2024...', कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया 20 साल पुराना कि‍स्‍सा, जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget