एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आकलन के लिए शुरू हुआ सिरोलॉजिकल सर्वे, 20 हज़ार लोगों के लिए जाएंगे सैंपल

इस सर्वे के परिणाम से दिल्ली में कोरोना कहां-कहां तक और कितने व्यापक स्तर पर पहुंच चुका है, ये समझने में आसानी होगी और इसे रोकने में मदद मिलेगी.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज से सिरोलॉजिकल सर्वे के लिए सैंपल इकट्ठा करना शुरू कर दिया गया है. इस सर्वे के रिजल्ट से न सिर्फ कोरोना के अध्ययन और इससे लड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि इसके हिसाब से स्वास्थ्य प्रणाली में भी बदलाव किया जाएगा.

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन आने वाला राष्ट्रीय रोग नियंत्रण संस्थान यानी एनसीडीसी दिल्ली सरकार के साथ मिलकर एक सिरोलॉजिकल सर्वे करने जा रहा है.

सिरोलॉजिकल टेस्ट ब्लड टेस्ट होता है, जिसके द्वारा शरीर में एंटीबॉडीज का अध्ययन किया जाता है. शरीर में एंटीबाडी तब बनने शुरू होते हैं जब कोई बाहरी वायरस या बैक्टीरिया शरीर मे प्रवेश करता है. ऐसे संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर का रोग प्रतिरोधक तंत्र एंटीबॉडीज बनाता है. यानी कि जिनके भी शरीर में एंटीबॉडीज बन रहे हैं वो संक्रमित हो चुके हैं.

इस सर्वे में एनसीडीसी दिल्ली के सभी 11 जिलों में रैंडम 20000 लोगों के सैंपल लेगी. इस सिरोलोजिकल सर्वे में हर उम्र के व्यक्ति का ब्लड सैम्पल लिया जाएगा. इन 20000 लोगों के ब्लड सैंपल को एनसीडीसी लैब में जांच के लिए भेज जाएगा.

दरअसल यह सर्वे इसलिए किया जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए और उनमें कोरोना के लक्षण हैं, वो तो टेस्ट करा लेते हैं और उचित स्वास्थ्य सेवाओं की मदद से ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन NCDC के मुताबिक दिल्ली में बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए और ठीक भी हो गए और उन्हें पता भी नहीं चला कि वो कोरोना से संक्रमित होकर कब ठीक हो गए. क्योंकि बिना लक्षण वाले लोग अपना टेस्ट नही कराते.

इन ब्लड सैंपल को लेने का मकसद यही है कि उन लोगों के बारे में पता लगाया जा सके जो लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक भी हो गए और उन्हें पता ही नहीं चला कि वो कोरोना संक्रमण का शिकार हुए.

माना जा रहा है कि 20000 ब्लड सैंपल कि जब रिपोर्ट आएगी तो उसके बाद दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए जो मौजूदा स्वास्थ्य सेवाएं हैं उनमें भी बदलाव हो सकता है. एनसीडीसी के सूत्रों के मुताबिक सिरोलॉजिकल सर्वे फिलहाल दिल्ली में किया जा रहा है होगा और 10 जुलाई तक इसे खत्म कर लिया जाएगा. इसके रिजल्ट से दिल्ली में कोरोना कहां-कहां तक और कितने व्यापक स्तर पहुंच चुका है ये समझने में आसानी होगी और इसे रोकने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

AIIMS के निदेशक रणदीप गुलेरिया बोले- दूसरे देशों की तुलना में भारत में कोरोना के मामले और डेथ रेट कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget