एक्सप्लोरर

यूपी: आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर बड़ा एक्शन, जेसीबी से ढहाया गया घर

कानपुर प्रशासन ने हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के खिलाफ कार्रवाई की है. प्रशासन की तरफ से विकास दुबे के घर को ढहा दिया गया है.

कानपुर. कानपुर में पुलिसकर्मियों पर हमले के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे पर बड़ी कार्रवाई हुई है. जिस घर से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की गई थी, उसे जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने विकास के घर में मौजूद वाहनों को भी जब्त कर लिया है. विकास के घर में फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियों दो गाड़ियां मौजूद थीं। इनमें से एक गाड़ी विकास के नाम पर है, जबकि दूसरी गाड़ी किसी अमन तिवारी के नाम पर रजिस्टर्ड है. घर में विकास के पिता थे, उन्हें किसी दूसरे घर में शिफ्ट किया गया है.

चौबेपुर थाने के प्रभारी विनय कुमार सस्पेंड चौबेपुर थाने के प्रभारी विनय कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. विनय कुमार पर सूचनाएं लीक करने का आरोप है. ऐसे में उनके खिलाफ जांच के भी आदेश दिए गए हैं.

छापेमारी में लगी कई टीमें कई घंटे बीत जाने के बाद भी विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 25 से ज्यादा टीमें उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में लगातार छापेमारी कर रही हैं. कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे के बारे में सही जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की है. साथ ही जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी कुख्यात अपराधी विकास दुबे को उसके गांव पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था. इस हमले में एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल भी हुआ है. पुलिस ने भी दो बदमाशों को मार गिराया था.

कानपुर एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 50 हजार का इनाम, कॉल डिटेल में मिले कई पुलिसवालों के नंबर!

Kanpur Encounter में शहीद हुए Mahesh Yadav की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget