एक्सप्लोरर

पंचकुला हिंसाः राम रहीम के सहयोगी हनीप्रीत जेल से निकली बाहर, विशेष कोर्ट ने दी जमानत

डेरा प्रेमियों ने कहा कि गुरमीत सिंह पर भी जो आरोप लगे है वे सभी झूठे हैं. उन्होंने कहा कि देश द्रोह किसी बाहर देश के साथ मिलकर हिंसा करने को कहते हैं न कि अपने गुरु के लिए रोष प्रकट करने को.

पंचकूलाः डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह की महिला सहयोगी हनीप्रीत को अदालत से जमानत मिल गई है. जमानत मिलने के बाद हनीप्रीत को जेल से रिहा भी कर दिया गया है. पंचकूला की विशेष कोर्ट ने हनीप्रीत को जमानत दी. हनीप्रीत के वकील आरएस चौहान ने बताया था कि वह अंबाला के जेल में बंद थे. जेल में बंद हनीप्रीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के लिए पेश हुई थीं. पिछले दिनों उनपर लगे राजद्रोह का आरोप भी हटा लिया गया था.

हनीप्रीत इस समय डेरा प्रमुख की सजा के बाद, 25 अगस्त 2017 में हरियाणा के पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में जेल में है. जैसे ही हनीप्रीत की जमानत की सूचना सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय तक पहुंची तो डेरा प्रेमियों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा.

'जल्द गुरमीत सिंह भी आएंगे बाहर'

डेरा प्रेमियों ने इसे इंसाफ की जीत बताया और कहा कि हनीप्रीत को झूठे केस में फंसाया गया था. डेरा प्रेमियों ने कहा कि पंचकूला में हमलोग अपना रोष प्रकट करने के लिए गए थे न कि देश द्रोह करने. डेरा प्रेमियों ने बताया कि अब उन्हें गुरमीत सिंह के बाहर आने की भी पूरी उम्मीद लग रही है,

डेरा प्रेमियों ने कहा कि गुरमीत सिंह पर भी जो आरोप लगे है वे सभी झूठे हैं. देश द्रोह किसी बाहर देश के साथ मिलकर हिंसा करने को कहते हैं न कि अपने गुरु के लिए रोष प्रकट करने को.

क्या है पंचकुला विवाद

इससे पहले हनीप्रीत ने सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक कई बार जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी. हर जगह उनकी याचिका को खारिज कर दी गई थी.

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को दो महिलाओं के साथ रेप के मामले में अगस्त 2017 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. जनवरी में एक विशेष सीबीआई अदालत ने भी गुरमीत राम रहीम सहित तीन और लोगों को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद सिरसा और पंचकूला में हिंसा हुई जिसमें 41 लोग मारे गए और 260 से अधिक घायल हो गए थे.

पंचकूला हिंसा की आरोपी हनीप्रीत को बड़ी राहत, पुलिस के कमजोर केस के कारण कोर्ट ने हटाई राजद्रोह की धारा

Honeypreet को पंचकूला हिंसा केस में मिली जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget