एक्सप्लोरर

संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, फर्जी पहचान पत्र के साथ युवक गिरफ्तार

Home Ministry Security: दिल्ली पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह है.

Home Ministry Security: संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश हुई है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया. पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. 

दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने की पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह. आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर घुसा, इसकी पुलिस जांच कर रही है. लेकिन फिलहाल इसका कोई टेरर एंगल नहीं पता चला है. जानकारी के मुताबिक, आदित्य किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था. आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं.

संसद में हुई थी सेंधमारी

इससे पहले 13 दिसंबर को दो युवकों ने संसद में सेंधमारी की थी. ये युवक बीजेपी सांसद के पास से संसद की दर्शकदीर्घा में पहुंचे थे. जब सदन की कार्यवाही चल रही थी, तब ये युवक संसद में कूद गए थे. इसके बाद इन युवकों ने अपने जूते से पीले रंग का गैस स्प्रे किया था. हालांकि, संसद में मौजूद सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया था और सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया था. 

जब इन दोनों युवकों ने सदन में सेंधमारी की थी, तभी एक युवक और एक युवती ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया था. पुलिस ने संसद में घुसपैठ के सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने इस मामले में मनोरंजन डी, सागर शर्मा, नीलम झा, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत को गिरफ्तार किया था. 

मनोरंजन डी, सागर शर्मा ने संसद के भीतर घुसकर उत्पाद मचाया था और नारेबाजी की थी. जबकि नीलम झा, अमोल शिंदे ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया था. उस वक्त ललित झा भी वहां मौजूद था, उसने नीलम और अमोल के प्रदर्शन का वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसके बाद ललित सभी आरोपियों के फोन लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने ललित और महेश को राजस्थान से गिरफ्तार किया था. हालांकि, ललित ने सभी आरोपियों के फोन को जलाकर नष्ट कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget