एक्सप्लोरर

UAPA: सिख फॉर जस्टिस खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के प्रमुख सहित 9 लोग नामित आतंकवादी घोषित

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन "बब्बर खालसा इंटरनेशनल" के प्रमुख वधवा सिंह बब्बर समेत 9 लोगों को गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया है.

साल 2019 में आतंकवाद पर रोकथाम के लिए लाए गए यूएपीए कानून के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज 9 व्यक्तियों को नामित आतंकवादी घोषित किया है. इन व्यक्तियों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल, सिख फॉर जस्टिस खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स आदि आतंकवादी संगठनों के प्रमुख शामिल है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आला अधिकारी के मुताबिक इस नए कानून के तहत व्यक्ति विशेष को नामित आतंकवादी घोषित किया जाता है इसके पहले केवल संगठनों को ही आतंकवादी संगठन घोषित किया जाता था .

इस कानून को अगस्त 2019 में गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम 1967 में संशोधन कर लाया गया था और उसके बाद सितंबर 2019 में चार व्यक्तियों को इस कानून के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया गया था. इन 4 लोगों में मौलाना मसूद अजहर हाफिज सईद, जकी उर रहमान लखवी और कुख्यात माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के नाम शामिल थे.

गृह मंत्रालय के मुताबिक इसके बाद इस कमेटी की एक बार पुनः बैठक हुई और आतंकवाद के प्रति राष्ट्रीय सुरक्षा और शून्य सहिष्णुता की अपनी नीति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को पुष्ट करते हुए, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज यूपीए एक्ट 1967 के प्रावधानों के तहत निम्नलिखित नौ व्यक्तियों को नामित आतंकवादी घोषित किया.

-वधवा सिंह बब्बर: पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन "बब्बर खालसा इंटरनेशनल" के प्रमुख -लखबीर सिंह: पाकिस्तान स्थित प्रमुख आतंकवादी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन -रणजीत सिंह: पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन "खालिस्तान ज़िंदाबाद फोर्स" के प्रमुख - परमजीत सिंह: पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन "खालिस्तान कमांडो फोर्स" के प्रमुख - भूपिंदर सिंह भिंडा: जर्मनी आतंकवादी संगठन, "खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स" का प्रमुख सदस्य है - गुरमीत सिंह बग्गा: जर्मनी आतंकवादी संगठन, "खालिस्तान ज़िंदाबाद फोर्स" का प्रमुख सदस्य - गुरपतवंत सिंह पन्नून: संयुक्त राज्य अमेरिका गैरकानूनी एसोसिएशन, "सिख फॉर जस्टिस" के प्रमुख सदस्य हैं - हरदीप सिंह निज्जर: कनाडा का प्रमुख "खालिस्तान टाइगर फोर्स" है - परमजीत सिंह: यूनाइटेड किंगडम स्थित आतंकवादी संगठन, "बब्बर खालसा इंटरनेशनल" के प्रमुख का नाम शामिल है.

गृह मंत्रालय में इन व्यक्तियों को नामित आतंकवादी घोषित करने के लिए बताए गए कारणों में कहा गया कि यह व्यक्ति सीमा पार से और विदेशी धरती से आतंकवाद के विभिन्न कारणों में शामिल हैं और भारत के खिलाफ विभिन्न देशद्रोही आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं यह लोग हर समय भारत को अस्थिर करने पंजाब में उग्रवाद को पुनर्जीवित करने और खालिस्तान आंदोलन में शामिल होने के लिए युवाओं को उकसाने के लिए अपने नापाक प्रयासों से अथक प्रयास कर रहे हैं .

साथ ही इन लोगों को कुछ विदेशी शक्तियों द्वारा भी प्रश्रय दिया जा रहा है लिहाजा इन 9 लोगों को नामित आतंकवादी घोषित किया जाए .इस नए कानून के तहत यदि एक बार किसी व्यक्ति को नामित आतंकवादी घोषित कर दिया जाता है तो फिर देश और विदेश दोनों जगह उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाती है और इस कार्रवाई के तहत मित्र देशों से इन लोगों की जायदाद तथा अन्य चल अचल संपत्तियां भी जप्त करने को कहा जाता है यह पहला ऐसा कानून है जिसमें भारतीय जांच एजेंसियों को यह शक्ति प्रदान की गई है कि वह विदेशों में भी इन लोगों के खिलाफ जांच कर सकती हैं और संपत्तियों को जप्त कर सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget