एक्सप्लोरर

कश्मीर के पत्थरबाजों पर बोले राजनाथ सिंह- बच्चे गलतियां करते हैं इसलिए मामले वापस लिए

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर दौरे पर हैं. इस दौरान वह सीमा से लगे इलाकों में विकास के कामों का भी जायजा लेंगे. इससे पहले उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन सीएम महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और श्रीनगर में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया.

श्रीनगर: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर दौरे पर हैं. इस दौरान वह सीमा से लगे इलाकों में विकास के कामों का भी जायजा लेंगे. इससे पहले उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन सीएम महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और श्रीनगर में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया.

राजनाथ सिंह ने कहा, "इस राज्य में कई खेल प्रतिभाएं कई सालों तक अंधेरे में खो गई थीं. अब हम राज्य में युवाओं और खेल प्रतिभाओं को मौका दे रहे हैं. मुझे विश्वास है कि जम्मू कश्मीर के युवा अपने भविष्य और अपने भाग्य को 'खेलों की करामात' और 'तालीम की ताकत' के जरिए बदल सकते हैं."

राजनाथ ने शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 6,000 से अधिक युवाओं (जिनमें अधिकांश खिलाड़ी थे) को संबोधित करते हुए कहा, "बच्चे गलतियां कर सकते हैं. यही कारण है कि हमने उन बच्चों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने का फैसला किया है जिन्हे पत्थरबाजी के लिए गुमराह किया गया था."

इसके बाद राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा, "हम किसी से भी वार्ता कर सकते हैं. हम सभी से वार्ता करने के लिए तैयार हैं. वार्ता के लिए, यह जरूरी नहीं है कि आप एक ही जैसे सोच वाले लोगों से बात करें, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि सही सोच वाले लोगों के साथ बात की जाए."

उन्होंने कहा कि रमजान पवित्र महीना है और जो इस महीने में आतंकी गतिविधि में शामिल है, वह अपवित्र काम कर रहा है. सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत को याद किया और कहा, "जो बंदूक उठाते हैं वह लोकतंत्र के समर्थक नहीं हो सकते."

रमजान के दौरान भारत ने संघर्ष विराम का एलान किया था जबकि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन लगातार जारी है. केंद्र सरकार द्वारा 16 मई को संघर्ष विराम की घोषणा के बाद से आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड और आईईडी से हमला कर भाग जाने की रणनीति अपनाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget