एक्सप्लोरर

Amit Shah Bihar Visit: अमित शाह बिहार में 'मिशन 35' की करेंगे शुरुआत, आखिर सीमांचल दौरे के क्या हैं मायने?

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के के बाद बीजेपी ने "मिशन बिहार' शुरू कर दिया. इस मिशन की शुरुआत सितंबर में देश के गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं..

Amit Shah Visit: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नई सरकार के गठन के बाद से बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गया है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अगले महीने बिहार दौरे पर जा सकते हैं. होम मिनिस्टर अमित शाह अपने दो दिन के दौरे में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इस दौरान बिहार के नेताओं से भी राज्य में रैलियां कराई जाएगी.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ आरजेडी सहित विभिन्न विपक्षी दलों से गठबंधन कर आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद से बीजेपी ने कमर कस ली और अगले लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीट में से 35 जीतने का लक्ष्य रखा है. 

गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के के बाद बीजेपी ने 'मिशन बिहार' शुरू कर दिया है. इस मिशन के तहत बीजेपी अपने बड़े नेताओं से बिहार में बड़ी-बड़ी रैलियां करवाएंगी और इसकी शुरुआत देश के गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.
 
सूत्रों ने बताया कि अगले महीने यानी सितंबर की 23 और 24 तारीख को गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर रहेंगे. इन दो दिनों में होम मिनिस्टर अमित शाह सीमांचल में एक से दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे.
 
पूर्णिया में 23 सितंबर को होने वाली रैली में बिहार के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे जबकि इसे मुख्य रूप से गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. दूसरे दिन 24 सितंबर को अमित शाह किशनगंज में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं. बीजेपी गृह मंत्री अमित शाह के जरिए महागठबंधन के गढ़ में सेंध लगाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है, इसको देखते हुए सीमांचल इलाके को बीजेपी ने अपना पहला केंद्र बनाया है

पिछली बार गृह मंत्री अमित शाह बिहार कब गए थे? 
इसी साल 30-31 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर थे जहां कि उन्होंने पटना में संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में शिरकत थी. इस दौरान बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे.

इसके 10 दिन बाद ही बिहार में जेडीयू और आरजेडी ने गठबंधन कर लिया था. अमित शाह का 2 महीने के भीतर ही दूसरा बिहार दौरा है. बता दें कि साल 2019 में हुए आम चुनाव में बिहार की 40 लोकसभा सीट में से 39 पर एनडीए जीती थी. इन 39 लोकसभा सीट में से 16 पर जेडीयू ने जीत हासिल की थी.

अब गठबंधन की नई परिस्थितियों में चिराग पासवान को भी अगर जोड़ लें तो एनडीए के पास 23 सीटें है. साल 2024 के लिए नीतीश कुमार के बिना भी बीजेपी ने 35 सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया है. अमित शाह का यह दौरा इसी मुहिम की पहली और महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है, गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे से बिहार में मिशन 35 की शुरुआत करेंगे.

यह भी पढे़ं-

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेताओं संग अमित शाह ने की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने को लेकर हुई चर्चा

Amit Shah Review Meeting: अमित शाह आज J&K में चुनाव और सुरक्षा के मुद्दे पर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget