एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ में पंजाब के नहीं बल्कि केंद्रीय सर्विस नियम होंगे लागू, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा एलान

अमित शाह ने कहा कि अब चंडीगढ़ के मुलाजिमों पर पंजाब की जगह केंद्रीय सर्विस नियम लागू होंगे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में नोटिफिकेशन कल जारी कर दिया जाएगा.

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी रविवार को बड़ा एलान किया. अमित शाह ने कहा कि अब चंडीगढ़ के मुलाजिमों पर पंजाब की जगह केंद्रीय सर्विस नियम लागू होंगे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में नोटिफिकेशन कल जारी कर दिया जाएगा. केंद्रीय सर्विस नियम के अनुसार, मुलाजिम अब 60 साल की उम्र में सेवा मुक्त होंगे. वहीं, महिलाओं को चाइल्ड केयर के लिए एक साल की जगह छुट्टी 2 साल तक की गई.

साथ ही अमित शाह ने कहा, "सवा सौ करोड़ से ज्यादा राशि चंडीगढ़ पुलिस को अपग्रेड करने के लिए लगाई गई है. संग के प्रदेश में कुछ भी हो, तो उसका असर पंजाब-हरियाणा में भी पड़ता है. पुलिस कर्मचारी की मुश्किलों को मैं समझता हूं. काम के घंटे फिक्स नहीं, जिसकी वजह से सेहत पर भी असर पड़ता है."

एफआईआर बिना पुलिस स्टेशन जाए हो सकती है- गृह मंत्री

गृह मंत्री ने कहा, "आज 1500 से अधिक पुलिस परिवारों को घर मिला है. अपराध पर नियंत्रण साइंटिफिक मेथड अपनाकर हो सकता है. इटर-ऑपरेटिव क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS- Inter-operative criminal justice system) शुरू किया है, जिसमें ई-फॉर्मेट्स अपनाए जा रहे हैं, जिससे डाटा में मदद मिलती है. लोगों को भी बताना पड़ेगा कि अब एफआईआर बिना पुलिस स्टेशन जाए, हो सकती है. नेशनल फॉरेंसिक साइंट यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ प्रशासन में MoU हुआ है."

जो काम सात साल में हुआ, वो पहले नहीं हुआ- अमित शाह

उन्होंने कहा, "जो मॉडल चंडीगढ़ पुलिस अपनाती है, उसका फायदा पंजाब और हरियाणा को भी होता है. आज अनुकंपा आधार पर पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को नौकरियां मिली हैं. अब चंडीगढ़ के अधिकारियों की शर्तें केंद्रीय कर्मचारी की तर्ज पर हो जाएंगी. तमाम कर्मचारियों को बहुत फायदा होगा. कल ही इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा. जो काम सात साल में हुआ, वो पहले नहीं हुआ."

जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवादी गतिविधियों में आई कमी- गृह मंत्री

अमित शाह ने कहा, "नक्सलवादी घटनाओं में कमी आई है. नॉर्थ ईस्ट में कई संगठनों ने समझौता किया है. नॉर्थ ईस्ट में 9000 से ज्यादा ने सरेंडर किया है. जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवादी गतिविधियों में कमी आई है. आंतरिक सुरक्षा की स्थिति मोदी सरकार में बहुत सुधरी है. मोदी सरकार में रिकॉर्ड नारकोटिक्स की रिकवरी हुई है और ड्रग्स के खिलाफ इस लड़ाई को केंद्र सरकार और आगे ले जाएगी."

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को एक और बड़ा झटका, अब गठबंधन सहयोगी ने छोड़ा साथ

'देश में दो तरह की इंग्लिश', चेतन भगत के इस ट्वीट पर शशि थरूर ने दिया मज़ेदार जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget