एक्सप्लोरर

Holi 2023: राजस्थान के इस गांव में जलाई जाती है नारियलों की होली, आदिवासी मानते हैं होलिका को बेटी

Holi Unique Tradition: आदिवासियों के धार्मिक स्थान करकेला धाम में सबसे पहले होली जलाई जाती है. धाम के पहाड़ी पर होने की वजह से दूर से ही होलिका दहन दिख जाता है. इसके बाद अन्य जगह होलिका दहन होता है.

Holika Dahan 2023: पूरे भारत में रंगों के त्योहार होली को बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. होली के इस पारंपरिक त्योहार का खुमार बाजारों से लोगों पर अभी से सिर चढ़कर बोलने लगा है. बरसाने की लठमार होली से लेकर जयपुर की फूलों की होली तक देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरीकों से होली मनाई जाती है. ऐसा ही एक अलग अंदाज राजस्थान के उदयपुर में भी दिखाई पड़ता है.

उदयपुर के सेमारी में करकेला धाम की नारियल वाली होली लोगों को लंबे समय से आकर्षित करती रही है. करकेला धाम में नारियल से होली खेलने की परंपरा है. परेशान मत होइए, यहां बरसाने की लठमार होली की तरह नारियल को एक-दूसरे पर मारकर होली नहीं खेली जाती है. करकेला धाम में लोग होलिका को नारियल भेंट कर होली मनाते हैं.

आदिवासियों का धार्मिक स्थान है करकेला धाम

उदयपुर के सेमरी कस्बे की धनकावाड़ा ग्राम पंचायत से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर स्थित करकेला धाम को आदिवासियों का पवित्र धार्मिक स्थान माना जाता है. स्थानीय आदिवासियों की मान्यताओं के अनुसार, होलिका को अपनी बेटी के तौर पर देखा जाता है. आदिवासी मानते हैं कि होलिका उनकी बेटी थी. करकेला धाम एक पहाड़ी पर स्थित है. 

करकेला धाम में जलती है सबसे पहले होली

आदिवासियों के धार्मिक स्थान करकेला धाम में सबसे पहले होली जलाई जाती है. धाम के पहाड़ी पर होने की वजह से दूर से ही होलिका दहन दिख जाता है. इसके बाद ही आस-पास के इलाकों में होली जलाई जाती है. ऐसी मान्यता है कि सबसे पहले करकेला धाम में ही होली जलनी चाहिए. यहां होली दहन के बाद उठने वाली आग की लपटें देख लोग होली जलाने की तैयारी करते हैं.

होलिका को दी जाती है नारियल की भेंट

यहां रहने वाले लोग बताते हैं कि आदिवासी लोगों की मान्यता है कि पहाड़ पर स्थित करकेला धाम के पास ही होलिका प्रहलाद को गोदी में लेकर आग में बैठी थी. भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए लीला रची. जिसके चलते आग में होलिका जल गई और प्रहलाद बच गए. आदिवासियों का मानना है कि होलिका इसी इलाके की रहने वाली थी. इसी वजह से आदिवासियों के बीच होलिका को विदाई देने के लिए नारियल यानी श्रीफल भेंट किए जाते हैं. 

करकेला धाम में होलिका के साथ ही यहां नारियलों की होली जलाई जाती है. ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति होलिका को नारियल भेंट कर कोई मन्नत मांगता है तो वो जरूर पूरी होती है. करकेला धाम में धूनी लगातार जलती रहती है. 

ये भी पढ़ें:

Manish Sisodia Case: तिहाड़ में मनेगी मनीष सिसोदिया की होली, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget