एक्सप्लोरर

भारत समेत इन देशों में पहले ही एंट्री कर चुका है चीन का HMPV वायरस! देखें पूरी लिस्ट

HMPV Virus Update: भारत में HMPV वायरस का तीसरा मामला सामने आया है. इससे पहले कर्नाटक में 2 नवजात बच्चों में भी इस वायरस का संक्रमण सामने आया था.

HMPV Virus Update: चीन और मलेशिया के बाद कई देशों में HMPV के मामले सामने आए हैं. भारत में भी इस वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सोमवार (6 जनवरी) को चेतावनी दी है कि HMPV के मामले दुनिया भर में फैल रहे हैं जिसमें भारत भी शामिल है. 

आईसीएमआर का बयान तब आया जब बेंगलुरु में एचएमपीवी के दो मामले सामने आए हैं. दोनों मामले में एक 3 महीने का बच्चा और एक 8 महीने का एक बच्चा है. 3 महीने के बच्चे को डॉक्टरों ने ठीक कर घर भेज दिया है जबकि 8 महीने के बच्चे का इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रहा है.

भारत में तीसरा मामला आया सामने

आईसीएमआर के बयान के बाद गुजरात में HMPV वायरस के संक्रमण का एक मामला सामने आया है. गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा है कि इस वायरस का संक्रमण दो महीने के एक बच्चे में मिला है, जो राजस्थान के डुंगरपुर से सारवार आया था.

ऋषिकेश पटेल ने बताया है, "बच्चे को सारवार से अहमदाबाद रेफर किया गया है. कोविड के समय भी जो 'क्या करें और क्या न करें' गाइनलाइन थी, हमें उसका पालन करना है. राज्य सरकार की तरफ से क्या करना है, क्या नहीं करना है वो एसओपी जारी की जाएगी. यह शायद आज ही जारी हो जाए."

कहां-कहां फैल रहा है HMPV वायरस? 

HMPV वायरस संक्रमण का पहला मामला चीन से शुरू हुआ. इसके बाद मलेशिया और सिंगापुर में इस वायरस के मामले देखने को मिले. जापान और हांगकांग में भी सरकार ने स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. चीन में एचएमपीवी संक्रमण के मामले कथित तौर पर बढ़ रहे हैं. 2024 में देश में 327 एचएमपीवी मामले दर्ज किए गए, जो 2023 में 225 मामलों की तुलना में 45% अधिक है. वहीं मलेशिया की सरकार ने अपने नागरिकों से गाइडलाइन के पालन की सलाह दी है.

HMPV न्यूमोविरिडे फैमिली का वायरस है. इसे 2001 में खोजा गया था. यह एक श्वसन वायरस है जो आम तौर पर ऊपरी और निचले श्वसन संक्रमण का कारण बनता है, जिसके लक्षण सामान्य सर्दी या फ्लू जैसे होते हैं. चीन में इस समय एचएमपीवी के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, इसके साथ ही इन्फ्लूएंजा ए, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 जैसी अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों में भी वृद्धि देखी जा रही है. रिपोर्टों से पता चलता है कि कुछ क्षेत्रों में अस्पताल अत्यधिक व्यस्त हैं, लेकिन चीनी अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आपातकाल की स्थिति घोषित नहीं की है.

ये भी पढ़ें:

'सस्ती लेबर के चक्कर में अवैध बांग्लादेशियों को न दें नौकरी', हिमंत बिस्व सरमा की कॉरपोरेट घरानों से अपील 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget