एक्सप्लोरर

Pakistan: मारा गया कश्मीर में आतंक का सबसे बड़ा गुनहगार, अपने ही मुल्क में हिजबुल के टॉप मोस्ट कमांडर की हत्या

Kashmir Terrorism: कश्मीर में आतंक फैलाने वाले इम्तियाज आलम की सोमवार को रावलपिंडी में हत्या कर दी गई. इम्तियाज को पिछले साल ही भारत सरकार ने UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया था.

Hizbul Mujahideen Commander Shot Dead: हिजबुल मुजाहिदीन का संस्थापक सदस्य और नंबर तीन कमांडर इम्तियाज आलम उर्फ बशीर अहमद पीर पाकिस्तान में मारा गया है. इम्तियाज आलम की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इम्तियाज हमेशा से कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए जिम्मेदार माना जाता रहा है. पिछले साल, 4 अक्टूबर को केंद्र ने उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत एक आतंकवादी के रूप में नामित किया था.

मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बाबरपोरा इलाके का रहने वाला ​​इम्तियाज आलम पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहता था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि पीर "हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व-आतंकवादियों और अन्य कैडरों को एकजुट करने के लिए कई ऑनलाइन प्रचार समूहों में शामिल था."

जाकिर मूसा को मारने का आरोप

इम्तियाज आलम पर 23 मई, 2019 को कश्मीर में अल-कायदा की शाखा अंसार गजवत-उल-हिंद के मुख्य कमांडर जाकिर मूसा को मारने का आरोप लगाया गया था. वहीं, मई 2017 में उसने पाकिस्तान समर्थक हिजबुल मुजाहिदीन छोड़ दिया और खिलाफत की स्थापना और शरिया कानूनों को लागू करने का आह्वान किया.

ISI के इशारे पर हुआ रिहा

मार्च 2007 में पाकिस्तानी सेना के सैन्य खुफिया निदेशालय ने इम्तियाज आलम को हिरासत में ले लिया था. उस समय उसने अपने 'उत्तरी डिवीजन कमांडर' मोहम्मद शफी डार को मजबूत करने के लिए 12 आतंकियों की एक टीम भेजी थी. हालांकि, आईएसआई (ISI) के आदेश पर उसे जल्द ही रिहा कर दिया गया.

हिजबुल मुजाहिदीन पर नकेल कसता भारत

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान शोपियां के निवासी एम अब्बास वागे, गौहर अहमद मीर और निसार अहमद शेख के रूप में हुई है. अधिकारियों ने कहा, "तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने 1 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन और 13 जिंदा पिस्टल राउंड बरामद किए."

ये भी पढ़ें- NIA Raid: टेरर फंडिंग के खिलाफ फिर एक्शन में एजेंसी! पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत 70 ठिकानों पर छापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget