एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली सफलता, हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर मुठभेड़ में ढेर

Terrorist Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक कमांडर को मुठभेड़ में मार गिराया है.

Encounter in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बीते कुछ दिनों से कई आतंकी (Terrorist) संगठन सक्रिय हो गए हैं, जो एक के बाद एक कश्मीरी पंडितों के साथ ही अन्य लोगों को अपने निशाने पर ले रहे हैं. इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) के साथ ही सुरक्षाबल कई संवेदनशील इलाकों में सर्च अभियान तेज कर आतंकियों का सफाया कर रहे हैं.

ताजा मामले में शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब अनंतनाग जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (HM) का एक कमांडर सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आतंकी के पास से उन्हें एके 47 राइफल समेत कई अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.

हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर ढेर

जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 'आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी कमांडर निसार खांडे सुरक्षाबलों के साथ हूई मुठभेड़ में मारा गया. जिसके पास से एक एके 47 राइफल समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. फिलहाल अभी ऑपरेशन जारी है.'

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों को अनंतनाग के रिशीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी का एक विशेष इनपुट प्राप्त हुआ था. इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सेना और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जिस दौरान सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दोरान हिजबुल मुजाहिदीन का एक कमांडर मारा गया.

तीन जवान समेत एक नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) ने जानकारी दी है कि घेराबंदी के दौरान ही छिपे हुए आतंकवादी (Terrorist) ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी थी. जिस दौरान गोलीबारी में सेना के तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गया. इसके बाद गोलीबारी में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत 92 बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया.

इसे भी पढ़ेंः
Himanta Biswa Sarma: AAP के भ्रष्टाचार के आरोपों पर असम के CM ने किया पलटवार, मानहानि का मामला दर्ज कराने की कही बात

Hapur Boiler Explosion: हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 9 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget