एक्सप्लोरर

हिमंत सरमा का AIUDF चीफ पर हमला, बोले- 'बदरुद्दीन अजमल मानते हैं महिलाओं को बच्चे पैदा करने वाली मशीन'

बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि अगर हिंदू लड़कियां 18-20 की उम्र में शादी करती हैं तो अच्छी संख्या में बच्चे पैदा कर सकती हैं. उनके इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

Himanta Biswa Sarma On Badruddin Ajmal: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार (11 फरवरी) को लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर तीखा हमला बोला. सीएम सरमा ने कहा कि बदरुद्दीन अजमल महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं दिखाते.

नागांव जिले में एक समारोह में मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, ''अजमल महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं दिखाते हैं. वह महिलाओं को सिर्फ मशीन की तरह मानते हैं, जो बच्चों को जन्म देती हैं. एआईयूडीएफ नेता उन्हें केवल बुर्के के पीछे रखना चाहते हैं.''

तो मैं पूरी रात सो नहीं पाता- सीएम हिमंत सरमा

सीएम हिमंत सरमा ने कहा, ''जब अजमल को श्रीमंत शंकरदेव संघ के कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है, तो मैं पूरी रात सो नहीं पाता. वह शंकरदेव के सिद्धांतों के अनुयायी नहीं हैं और मैं संघ के लोगों को आश्‍वस्त करना चाहता हूं कि जब तक असम में भाजपा सरकार रहेगी, आपको फंडिंग के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में अजमल को श्रीमंत शंकरदेव संघ के कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए.

बदरुद्दीन अजमल के इस बयान पर विवाद

इससे पहले अजमल ने यह कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था कि मुस्लिम पुरुष कानून के अनुसार 21 वर्ष की आयु प्राप्त करने के तुरंत बाद शादी कर लेते हैं, जबकि हिंदू कम से कम तीन महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने के लिए 40 वर्ष की आयु तक खुद को अविवाहित रखते हैं. यही कारण है कि आजकल हिंदुओं के कम बच्चे होते हैं.

अजमल ने कहा था कि हिंदू 40 साल की उम्र के बाद शादी करते हैं. अगर वे इतनी देर से शादी करेंगे तो उनके बच्चे कैसे होंगे? जब आप केवल उपजाऊ भूमि पर बुआई करते हैं, तो आप अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं. उन्होंने हिंदुओं को सलाह दी कि वे शादी करने के लिए उसी फॉर्मूले का पालन करें जैसा मुसलमान करते हैं. एआईयूडीएफ नेता ने कहा कि अगर हिंदू लड़कियां 18-20 साल की उम्र में पुरुषों से शादी करती हैं, तो वे अच्छी संख्या में बच्चे पैदा कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी का बीजेपी पर वार, 'राह में कीलें बिछाने वाले भरोसे के लायक नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget