एक्सप्लोरर

Himani Narwal: रिलेशनशिप, ब्लैकमेल और फिर सूटकेस में लाश, हिमानी नरवाल हत्याकांड में अब तक क्या-क्या आया सामने; 10 पॉइंट्स में जानें

Himani Narwal: हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसने हैरान कर देने वाली बातों का खुलासा किया है.

Himani Narwal: हरियाणा के रोहतक में शनिवार (1 मार्च) को सांपला बस स्टैंड के पास बने फ्लाईओवर के करीब झाड़ियों में एक सूटकेस मिला था. इस सूटकेस में एक लाश थी, जिसे शुरुआत में तो नहीं पहचाना जा सका लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह लाश कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की है. हिमानी हरियाणा कांग्रेस की एक बेहद सक्रिय कार्यकर्ता थीं. 'भारत जोड़ो' यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाने की उनकी तस्वीरें इस बात की गवाह भी हैं. फिलहाल ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इसके साथ ही पुलिस इस मामले में गहन छानबीन भी कर रही है. एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया है. अब तक इस मामले में क्या-क्या सामने आया है, यहां पढ़ें...

  1. सांपला बस स्टैंड के करीब झाड़ियों में एक सूटकेस से बदबू आने लगी. राहगीरों ने पुलिस को शिकायत की. जब इसे खोलकर देखा गया तो इसमें लाश थी. बाद में पता चला यह लाश कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की है.
  2. हिमानी का पोस्टमार्टम रविवार को हुआ. इसमें गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई. शरीर पर बाकी कहीं चोट नहीं थी. हालांकि सूटकेस में लाश डालने के कारण हाथ-पैर जरूर मुड़ गए थे. कान-नाक में खून भी जमा था, जो संभवतः गला दबने के कारण आना बताया गया.
  3. हिमानी के परिवार ने लाश लेने से इनकार कर दिया. हिमानी का मां सविता का कहना था कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, उसके बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे.
  4. मां सविता का कहना था कि उनकी बेटी की तरक्की से कांग्रेस के कुछ नेता जलते थे. मां ने कांग्रेस के नेताओं पर ही हत्या का शक जताया. उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग हिमानी को राजनीति के दलदल में फंसाना चाहते थे.
  5. रविवार को प्रारंभिक छानबीन के तहत रोहतक पुलिस ने हिमानी के घर के बाहर से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी खंगाले. परिचितों के बयान लिए और इसी आधार पर दो संदिग्धों से पूछताछ की. इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
  6. गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन (30) है. वह मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है. सचिन और हिमानी की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई. इसके बाद यह दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई. सचिन शादीशुदा है. उसके दो बच्चे भी हैं.
  7. पिछले एक साल से दोनों साथ-साथ थे. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि हिमानी ने उसके साथ संबंधों की वीडियो बनाई थी और उसी के जरिए वह उसे ब्लैकमेल करती थी.
  8. आरोपी सचिन ने बताया कि वह हिमानी को 3 लाख से ज्यादा रुपए दे चुका था. आरोपी का कहना है कि एक मार्च को भी हिमानी ने उसे घर बुलाकर रुपयों की डिमांड की.
  9. सचिन ने हिमानी को बहुत समझाया. दोनों के बीच नोंक-झोंक भी हुई और इसके बाद सचिन ने मोबाइल चार्जर से हिमानी का गला घोंट दिया. हत्या के बाद वह अपनी दुकान पर वापस चला गया.
  10. सचिन दोबारा हिमानी का शव ठिकाने लगाने के लिए उसके घर आया और सूटकेस में शव रख कर ले गया. वह पहले रिक्शा और फिर बस से सांपला स्टैंड गया और वहीं पर सूटकेट फेंक दिया. बता दें कि अब तक जो भी जानकारियां आई हैं, वे पुलिस सूत्रों के जरिए आई हैं. इस मामले में आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

यह भी पढ़ें...

Amit Shah-Eknath Shinde Meet: बीजेपी में मिल जाएगी शिंदे की शिवसेना? अमित शाह ने दे दिया बड़ा ऑफर? जानें क्या-क्या बड़े दावे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget