एक्सप्लोरर

Himachal Election 2022: 'दिसंबर 2023 तक बन जाएगा राम मंदिर', हिमाचल की रैली में बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पालमपुर पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि मंदिर का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दिसंबर 2023 तक उसका पूरा निर्माण हो जाएगा.

Himachal Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aaditynath) ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandi Temple Construction) का आधा काम हो चुका है और यह 2023 के अंत तक पूरा हो जाएगा. योगी ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए एक प्रस्ताव सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पालमपुर में पारित किया था.

वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार त्रिलोक कपूर के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. 

पालमपुर की रैली में क्या बोले सीएम योगी?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पालमपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का आधा काम हो चुका है और 2023 के अंत तक 500 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद एक भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा.

योगी ने कहा कि मंदिर निर्माण का 'ऐतिहासिक कार्य' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और मजबूत नेतृत्व की वजह से हुआ है. उन्होंने अन्नी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लोकेंद्र कुमार के लिए भी प्रचार किया. 

'भारत बना दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'
सीएम योगी ने रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की धाक बढ़ रही है और आज दुनिया की कोई भी समस्या बिना उसकी भागीदारी के हल नहीं हो सकती.  उन्होंने कहा कि भारत ग्रेट ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. 

उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी केवल एक परिवार तक सीमित है जबकि बीजेपी (BJP) और पीएम मोदी (PM Modi) देश की जनता को अपना परिवार समझते हैं. हिमाचल (Himachal) में बीजेपी (BJP)के सत्ता में वापस आने की जरूरत बताते हुए यूपी के सीएम (UP CM) ने कहा कि बीजेपी (BJP) की ‘डबल इंजन’ वाली सरकार में राज्य में हर ओर विकास हुआ है.

Gujarat Elections: गुजरात में असदुद्दीन ओवैसी का स्लॉटर हाउस वाला दांव, क्या लगेगी पार्टी की नैय्या पार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget