एक्सप्लोरर

बारिश से मुंबई बेहाल, बिहार और असम के हालात में सुधार

भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण महाराष्ट्र के वासिंद और असनगांव स्टेशनों के बीच नागपुर मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन और नौ डिब्बे पटरी से उतर गए लेकिन घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

नई दिल्ली: बिहार में बाढ़ के हालात में अब सुधार हो रहा है और मंगलवार को किसी के मारे जाने की खबर नहीं है. साथ ही पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है. पूर्वोत्तरी क्षेत्र में माल ले जाने वाली रेल सेवाएं बहाल हो गई हैं जबकि यात्री ट्रेन सेवा तीन सितंबर से बहाल हो सकती हैं. हालांकि, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के हिस्सों में भारी बारिश हुई जिससे जन जीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने अगले दो दिन में तेज से बहुत तेज बारिश की आशंका जताई है.

वहीं भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण महाराष्ट्र के वासिंद और असनगांव स्टेशनों के बीच नागपुर मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन और नौ डिब्बे पटरी से उतर गए लेकिन घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

मुंबई में भारी बारिश से रेल, सड़क, हवाई सेवाएं बाधित

मुंबई में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने शहर को पानी में डूबा दिया है जिससे रेल, सड़क और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई और बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए और महानरगों तथा उपनगरों में घर जलमग्नन हो गए. भारी बारिश के कारण कई उड़ानों को अन्य शहरों में भेजा गया और विमानों को पूरा दिन चक्कर लगाना पड़ा.

बिहार में बाढ़ के हालात में सुधार

वहीं बिहार में बाढ़ के हालात में अब थोड़ा सुधार है. राज्य में कुछ स्थानों पर बाढ़ का पानी उतरने की वजह से लोगों ने अपने घर लौटना शुरू कर दिया है और अब सिर्फ 116 शिविर संचालित हैं जिसमें 1.38 लाख लोग रह रहे हैं. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हताहतों की संख्या 514 है और 19 जिलों में 1.71 करोड़ प्रभावित है.

असम में बाढ़ से 74 लोगों की मौत

असम के चार जिलों के 1.02 लाख लोग अब भी सैलाब से प्रभावित हैं और मोरीगांव जिले में आज एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में तीसरी बार आई बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या 74 हो गई है.

पश्चिम बंगाल के उत्तर इलाके अभी बाढ़ के प्रभाव से पूरी तरह उबरे भी नहीं थे कि मौसम विभाग ने 31 अगस्त से यहां एक बार फिर भारी बारिश की आशंका जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget