एक्सप्लोरर

बारिश से बेहाल मुंबई: कई इलाकों में जलभराव, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी

मुंबई में मूसलाधार बारिश की वजह से सायन, मुलुंड, घाटकोपर और चेंबूर में सड़कों पानी भर आया है. कई जगहों पर रेलवे ट्रैक भी डूबे हुए हैं. सायन इलाके से गुजरने वाली ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर पानी भर जाने से गाड़िया रेंगती नजर आ रही है.

नई दिल्ली: बारिश बर्बादी बनकर देश की आधी आबादी पर टूट पड़ी है, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं. महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से मुंबई समेत कई इलाकों में बुरा हाल हो गया है. ताजा अपडेट के मुताबिक मुंबई में मूसलाधार बारिश की वजह से सायन, मुलुंड, घाटकोपर और चेंबूर में सड़कों पानी भर आया है. कई जगहों पर रेलवे ट्रैक भी डूबे हुए हैं. सायन इलाके से गुजरने वाली ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर पानी भर जाने से गाड़िया रेंगती नजर आ रही है. मुंबई उपनगर में फिलहाल बारिश धीमी हुई है पर सड़को और हाईवे पर जमा पानी कम नहीं हो रहा है.

वसई: पिकनिक मनाने गए 39 बचाए गए, एक की मौत मुंबई से सटे वसई के चिंचोटी में पिकनिक मनाने गए 40 लोग अचानक पानी बढ़ जाने की वजह से फंस गए. इसके बाद गांव वालों ने प्रशासन को खबर दी. NDRF और एयरफोर्स की मदद से फंसे लोगों को निकाला गया. पांच लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया तो 34 लोगों को रस्सी के जरिए बचाया गया. हालांकि भावेश गुप्ता नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई.

महाराष्ट्र के भिवंडी में बारिश से बुरा हाल महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है, मुंबई और नागपुर के बाद अब भिवंडी में बारिश ने तबाही मचाई है. मुंबई से 20 किमी दूर भिवंडी में तेज बारिश ने पूरे शहर की शक्ल बिगाड़ कर रख दी है. भिवंडी में मूसलाधार बारिश की वजह से सीवर का गंदा पानी भी निकलकर सड़कों पर आ गया है. भिवंडी से होकर गुजरने वाली कामवारी नदी भी उफान पर है.

गुजरात में बारिश से जनजीवन प्रभावित गजुरात के डांग जिले में भी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. पिछले 24 घंटो से डांग जिले में हो रही बारिश के चलते नवसारी जिले की अंबिका नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है. आशंका के मुताबिक अगर बारिश जारी रहेगी तो अंबिका नदी के किनारों के गाँव मे पानी आ सकता है. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों तहसीलदार को एलर्ट रहने की सूचना दी है.

मध्य प्रदेश में भी बारिश से तबाही लगातार बारिश से मध्यप्रदेश को भी काफी नुकसान हुआ है. एमपी के सीहोर जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कें नदियों में तब्दील हो गई है. जलजमाव की वजह से आने जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है. रिहायशी इलाकों में भी बारिश के पानी से काफी दिक्कत हो रही है. लोगों के घरों में एस से डेढ़ फीट तक पानी भर गया है. लोग घरों में से बाल्टी के जरिए पानी निकाल रहे हैं.

दक्षिण भारत में भी बारिश से बुरा हाल कर्नाटक में भी भारी बारिश का कहर जारी है. मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है. कर्नाटक के उडुपी जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ जैसे हालात बन गए हैं. सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं. बारिश की वजह से जगह जगह जाम की समस्या हो रही है. लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget