एक्सप्लोरर

Heat Wave: भीषण गर्मी जारी, लू से कब मिलेगी राहत? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Forecast: आईएमडी ने भारत के पूर्वी क्षेत्रों के आने वाले 4 दिनों में लू के चपेट में रहने की संभावना जताई है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18-19 अप्रैल को भारी वर्षा की संभावना है.

IMD Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार (17 अप्रैल) को मौसम के मिजाज को लेकर जो पूर्वानुमान बताया है उसमें देश के कई राज्यों के लू के चपेट में रहने के आसार जताए गए हैं. आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले 4 दिन तक और देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में दो दिन तक लू के हालात बने रहने का अनुमान है.

पूर्वी भारत के क्षेत्रों में बिहार, झारखंड, उप हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का हिस्सा शामिल हैं. उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बालटिस्तान, यूपी, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम- पूर्वी राजस्थान आते हैं. 

पश्चिम बंगाल और बिहार में जारी रहेगा लू का कहर

आईएमडी वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक, पूर्वी भारत में लू की चेतावनी है, वहीं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो जाएगा. अगले 24 घंटे दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. उन्होंने बताया कि इसके बाद पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में कमी आने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक  पश्चिम बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लगातार 4 दिन तक लू चलने के आसार हैं तो  सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिन तक भीषण गर्मी का दौर बना रह सकता है.

पश्चिम यूपी में भी पड़ेगी भीषण गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश भी 18-19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से बेहाल हो सकता है. दरअसल पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी हिस्से में बीते छह दिन से लू के हालात बने हुए हैं. उधर तटीय आंध्र प्रदेश में 4 दिन से और बिहार में 3 दिन से ऐसी स्थिति है.

उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में राहत

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ से मंगलवार (18 अप्रैल) से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18 से 20 अप्रैल के दौरान अलग-अलग हल्की बारिश होने की संभावना है.

18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. वहीं हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में 18-19 अप्रैल को भारी वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में पारा हाई! आज जा सकता है 40 पार, आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें उत्तर भारत के मौसम का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget