एक्सप्लोरर

जम्मू में गर्मी बरपा रही कहर, लोगों का घर से निकलना हुआ बंद

कोरोना के साथ ही जम्मू पर गर्मी की दोहरी मार पड़ रही है. यहां बुधवार को 42 डिग्री के आसपास तापमान रहा है. लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का घर से निकलना दूभर कर दिया है.

जम्मू: समूचे भारत की तरह ही जम्मू में भी गर्मी अपने चर्म पर है और बुधवार दोपहर को यहां तापमान 42 डिग्री के आस पास रिकॉर्ड किया गया. भीषण गर्मी से जम्मू में आम जनजीवन बेहाल हो गया. वहीं, मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक जम्मू में गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिलेगी.

मई के दूसरे हफ्ते तक मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद अब जम्मू भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. जम्मू में सूर्य देव के कड़े तेवरों के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुधवार दोपहर को जम्मू में पारा 42 डिग्री के आसपास रहा और कड़ाके की गर्मी के चलते जम्मू की सड़कें सुनसान थी. गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही बैठ रहे हैं क्योंकि लू ने लोगों का घरों से निकलना दुश्वार कर दिया है.

जम्मू में कोल्ड ड्रिंक की दुकान चला रहे सोनू शर्मा की मानें तो पहले करोना वायरस के चलते उनकी दुकानें 2 महीने तक बंद रही और अब गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं. लोगों के घरों में ही रहने के चलते उनकी बिक्री में खासी गिरावट आई है.

जम्मू में ऑटो चला रहे बलदेव शर्मा दावा कर रहे हैं कि इस गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं और ऐसे में उन्हें कई घंटे तक सवारियों का इंतजार करना पड़ता है. उनके मुताबिक भीषण गर्मी के चलते वह ऑटो में नहीं बैठ सकते लेकिन पैसे कमाने के लिए उन्हें मजबूरन घर से बाहर आना पड़ रहा है. उनके मुताबिक पहले करोना की मार के चलते उनका काम ठप था और अब लोग गर्मी में घरों से बाहर नहीं निकल रहे जिसके चलते उनका गुजारा करना मुश्किल हो गया है.

वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में जम्मू में मौसम में यूं ही तल्खी बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक दिन चढ़ने के साथ हालत और खराब हो जायेंगे और तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच दिन में तापमान 42 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में कोरोना मरीजों के बढ़ने के सभी रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में 792 नए केस आए, अब तक 300 से ज्यादा मौतें सरकार ने किया कंपनीज़ एक्ट में बदलाव, अब PM Cares में भी दिए जा सकेंगे CSR फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की संभावना!, तमिलनाडु में लौटता मानसून सक्रिय
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की संभावना!, तमिलनाडु में लौटता मानसून सक्रिय
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget