एक्सप्लोरर

Monkeypox Virus: अब तक 9 केस की हुई पुष्टि, मंकीपॉक्स से कैसे बचें और क्या करें? स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए दिशाृ-निर्देश

Monkeypox Cases In India: हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल, साबुन और पानी से हाथ धोना, मास्क पहनना और दस्ताने पहनना कुछ ऐसे उपाय हैं. संक्रमण से बचने के लिए संक्रमित व्यक्ति को अन्य व्यक्तियों से दूर रखा जाना चाहिए.

Monkeypox Virus In India: देश में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. हर दिन मंकीपॉक्स के मामले देश में सामने आ रहे हैं. अभी तक देश में 9 लोग इस वायरस (Virus) से प्रभावित हो चुके हैं. देश में बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने बुधवार को महामारी से बचने के लिए ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ से संबंधित एक सूची जारी की है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति लंबे समय तक या बार-बार संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, तो वह भी संक्रमित (Infection) हो सकता है.

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए संक्रमित व्यक्ति को अन्य व्यक्तियों से दूर रखा जाना चाहिए. इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल, साबुन और पानी से हाथ धोना, मास्क पहनना और दस्ताने पहनना कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनसे बीमारी से बचा जा सकता है, साथ ही आसपास की जगहों को भी रोगाणुमुक्त किया जाना चाहिए.

अफवाह और गलत जानकारी से बचें

मंत्रालय ने बताया कि उन लोगों के साथ रुमाल, बिस्तर, कपड़े, तौलिए और अन्य वस्तुएं साझा करने से बचा जाना चाहिए, जो संक्रमित पाए गए हैं. साथ ही मंत्रालय ने रोगियों और गैर-संक्रमित व्यक्तियों के गंदे कपड़े एक साथ नहीं धोने और सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने से बचने की सलाह भी दी. मंत्रालय ने कहा, ''संक्रमितों और संदिग्ध रोगियों से भेदभाव नहीं करें. इसके अलावा किसी अफवाह या गलत जानकारी पर विश्वास न करें.''

केंद्र सरकार ने किया टास्क फोर्स की गठन

देश में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के बढ़ते मामलों के बीच इस बीमारी की काफी करीबी से निगरानी की जा रही है. संक्रमण से निपटने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) ने टास्क फोर्स का गठन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि ये टास्क फोर्स देश में बीमारी के इलाज के लिए सुविधाओं के विस्तार और इस वायरस (Virus) के टीकाकरण से संबंधित मामलों पर सरकार को सुझाव देगी. इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा था कि इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये कोई नई बीमारी नहीं है. उन्होंने संसद (Parliament) में बताया कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Delhi Corona Update: दिल्ली में कई हफ्तों बाद कोरोना के 2000 से अधिक नए केस, पॉजिटिविटी रेट भी 11% के पार

ये भी पढ़ें: Monkeypox Cases in Delhi: दिल्ली में 31 साल की महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित, देश में कुल मामले बढ़कर 9 हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget