एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. अयोध्या मामले पर आज दूसरे दिन बहुत ही दिलचस्प सुनवाई हुई. साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की कटौती का ऐलान भी किया. वहीं अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद NSA अजीत डोवाल भी जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं. पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. पीएम मोदी सहित तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम संस्कार की सारी विधियां निभाईं. इस दौरान जहां पीएम मोदी भावुक हो गए तो वहीं लाल कृष्ण आडवाणी भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए. https://bit.ly/2OHM0xu

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दूसरे दिन आज रामलला विराजमान की तरफ से वरिष्ठ वकील के परासरन ने जिरह शुरू की. उन्होंने कहा, "राम के वास्तविक जन्म स्थान को लेकर सबूत नहीं दिए जा सकते लेकिन करोड़ों लोगों की आस्था है कि जहां अभी रामलला विराजमान हैं, वही उनका जन्म स्थान है."  2 घंटे तक परासरन ने मंदिर पर हिंदुओं के दावे को सही बताते हुए दलीलें रखीं. इस दौरान कोर्ट ने उनसे कई दिलचस्प सवाल भी किए. https://bit.ly/2Km6Ii4

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की कटौती कर दी. यह लगातार चौथा मौका है जब रेपो दर में कमी की गयी है. इस कटौती के बाद रेपो दर 5.40 फीसदी रह गई है और रिवर्स रेपो दर भी कम होकर 5.15 फीसदी हो गई है. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2019-20 के लिये जीडीपी वृद्धि दर के 7 फीसदी अनुमान को संशोधित कर 6.9 फीसदी कर दिया गया है. https://bit.ly/33kAOdh

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हट चुका है और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है. सूबे में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है और क्षेत्र में पूरी तरह से खामोशी है. सड़कों पर आवाजाही न के बराबर है. इसी बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर में डेरा डाले हैं. डोभाल ने आज शोपियां में कुछ स्थानीय लोगों के साथ खाना खाया और उनसे बातचीत की. https://bit.ly/2yN2RnC

आज सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में राजनेताओं, कार्यकर्ताओं सहित 100 से अधिक लोगों को शांति के लिए खतरा होने का हवाला देते हुए गिरफ्तार भी किया है. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला रविवार रात से नजरबंद थे. जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन और इमरान अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है . https://bit.ly/2OLcSwL VIDEO: सुषमा स्वराज को याद करते हुए लाल कृष्ण आडवाणी ने लिखा भावुक कर देने वाला लंबा पोस्ट https://bit.ly/2YrDiIa

17वीं लोकसभा के पहले सत्र में स्थापित हुआ कीर्तिमान, 37 दिनों के कामकाज में पास हुए 35 बिल https://bit.ly/2YRGgkG अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget