एक्सप्लोरर

HC ने संजय राउत से कहा- कंगना के बयान से सहमत नहीं हैं लेकिन क्या आपको इस तरीके से बयान देना शोभा देता है

कंगना रनौत ने शिवसेना के नियंत्रण वाली बीएमसी द्वारा नौ सितंबर को उनके बंगले में की गई तोड़-फोड़ की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका में राउत को भी प्रतिवादी बनाया है.

मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान संजय राउत के वकील ने कहा कि संजय राउत की तरफ से कंगना रनौत को कोई धमकी नहीं दी गई है. संजय राउत ने सिर्फ इतना कहा कि वह झूठ बोलती हैं. इसके बाद कोर्ट ने पूछा फिर यह कानून क्या है का क्या मतलब!!  संजय राउत के वकील ने कहा कि उन्होंने यह बात तब कही जब कंगना ने कहा कि महाराष्ट्र सुरक्षित नहीं है.

कोर्ट ने कहा कि हम कंगना के बयान से भी सहमत नहीं हैं लेकिन क्या आपको इस तरीके से बयान देना शोभा देता है आप महाराष्ट्र के एक बड़े नेता हैं और अगर आप इस तरीके का बयान देते हैं तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है.  कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्रीयन होने के नाते आपको एक बड़प्पन भी दिखाना चाहिए था. संजय राउत के वकील ने कहा कि हां वाद-विवाद से बचा जा सकता था और शब्दों के इस्तेमाल पर ध्यान दिया जा सकता.

कंगना के वकील ने कोर्ट को बताया कि बीएमसी जो जानकारी दे रही वह ठीक नहीं है क्योंकि जनवरी तक कंगना के दफ्तर पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका था.  बीएमसी का कहना है कि कंगना ने शौचालय को कमरे में तब्दील किया. इसमें गलत क्या है और अवैध निर्माण कैसे हुआ. रही बात इस्तेमाल के बदलाव की तो उसको रेगुलराइज करवाया जा सकता था. मामले की अगली सुनवाई अब 5 अक्टूबर को होगी.

बता दें अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिवसेना के नियंत्रण वाली बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा नौ सितंबर को उनके बंगले में की गई तोड़-फोड़ की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका में राउत को भी प्रतिवादी बनाया है. उच्च न्यायालय ने तोड़-फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी.

यह भी पढ़ें:

यूपी की इस महिला अधिकारी के 13 साल में हुये 17 ट्रांसफर, ऐसा रहा विवाद और तबादले का खेल

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget