एक्सप्लोरर

हाथरस मामला और कृषि कानून के खिलाफ आज आरएलडी नेता जयंत चौधरी का प्रदर्शन

4 अक्टूबर को जयंत चौधरी पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. हालांकि, कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरकर बचा लिया था. जयंत चौधरी ने तब ट्वीट करते हुए कहा था कि 8 अक्टूबर को मुज़फ़्फ़रनगर में मिलेंगे.

मुजफ्फरनगर: आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने आज मुजफ्फरनगर में विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. जयंत चौधरी आज सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर के जीआईसी इंटर कॉलेज मैदान में विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस प्रदर्शन को ‘लोकतंत्र बचाओ’ का नाम दिया गया है.

गौरतलब है कि 4 अक्टूबर को जयंत चौधरी रेप पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने गए थे लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें और आरएलडी कार्यकर्ताओं को रोका गया. आरएलडी नेता जयंत चौधरी पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाईं, हालांकि कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचाते हुए घेरा बना लिया.

इस दौरान आरएलडी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा हुआ था. इसके बाद जयंत चौधरी ने ट्वीट किया,  “आपको लाठी चलाने का हक है, मेरा अपने लोगों के साथ खड़े होने का हक है. खूब लाठी चलाओ, हमारा निश्चय उतना ही मजबूत होगा. आठ अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में मिलेंगे.” इसके अलावा जयंत चौधरी कृषि कानून के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन करेंगे.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पुलिस के व्यवहार की निंदा की थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पर यूपी पुलिस द्वारा किया गया ये व्यवहार बहुत ही निंदनीय है. विपक्षी नेताओं पर इस तरह की हिंसा? ये यूपी सरकार के अहंकार और सरकार के अराजक हो जाने का सूचक है. शायद ये भूल गए हैं कि हमारा देश एक लोकतंत्र है. जनता इन्हें ये याद दिलाएगी.”

इसके अलावा भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी योगी सरकार को निशाने पर लिया था. उन्होंने कहा था, “आज मीडिया के साथियों के साथ बदसलूकी व जयंत चौधरी जी पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज सरकार की निरंकुशता को दिखाता है. अपराधियों को संरक्षण देने वाली योगी सरकार विपक्षी नेताओं को पीड़िता का दुख बांटने भी नहीं दे रही है. सत्ता का इतना अहंकार ठीक नहीं योगी जी.”

हाथरस मामला: PFI ने जारी किया बयान, कहा- मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए आरोप लगाए गए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget