एक्सप्लोरर

नाकाम, हताश बॉलीवुड आखिर क्यों नहीं ढूंढ पा रहा है एक 'महानायक'?

हिंदी फिल्मों के फ्लॉप होने की सिर्फ एक नहीं कई वजहें हैं. सबसे बड़ी चीज बॉलीवुड से जनता के हीरो पूरी तरह गायब हो गए हैं

''संघर्ष ही है जो बेहतरीन नाटक की रचना करवाता है... अभिनेता ने जिंदगी में जितने अधिक संघर्ष किए होंगे उसका स्क्रीन पर अभिनय उतना ही बेहतरीन होगा..''

'ऑडिशन' नाम की एक किताब के राइटर माइकल शर्टलेफ का यह कथन एक्टिंग को लेकर बिल्कुल सही साबित होता है. आज पंकज त्रिपाठी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी जैसे अभिनेताओं के बेहतरीन एक्टर होने की वजह उनके निजी जिंदगी के संघर्ष ही हैं. एक तरफ बिना बॉडी, गुडलुक्स के भी इन एक्टर्स की सीरिज लगातार नेटफिक्स पर रिलीज हो रही है और लोगों द्वारा पसंद भी की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की फिल्में एक के बाद एक पिटती जा रही है. 

हाल ही में दो बड़े सुपरस्टार आमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' रिलीज हुई थी. थियेटर में ये फिल्में कब आई और कब गई पता ही नहीं चला. या यूं कहें कि ज्यादात्तर दर्शक अब बॉलीवुड की फिल्मों से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं. वह बॉलीवुड से ज्यादा रश्मिका मंदाना, राम चरण और यश जैसे एक्टर से सम्मोहित हो रहे हैं. 

दरअसल बीते लगभग 2 साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं साबित हुए.  पिछले साल की तुलना में इस साल के फिल्मों की कमाई का ग्राफ देखें तो ये लगातार गिरता ही जा रहा है. इसे फ्लॉप होने लिए जहां कुछ लोग 'बॉयकॉट ट्रेंड' को जिम्मेदार मानते हैं, तो कुछ का मनना है कि बॉलीवुड के हीरो अब अपनी ऑडिएंस से कनेक्ट नहीं कर पा रहा. वहीं कुछ लोग एक्टर्स के पुराने विवादित बयानों को भी इसका कारण बता रहे हैं.  


नाकाम, हताश बॉलीवुड आखिर क्यों नहीं ढूंढ पा रहा है एक 'महानायक'?

इसी विषय पर abp न्यूज से बात करते हुए फिल्म क्रिटिक सुनिल कदेल ने कहा कि इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा लोगों के बीच साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ गया है. ये भी एक कारण है कि बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है.

 

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां बॉलीवुड ज्यादातर रिमेक फिल्में ला रहा है तो वहीं दूसरी तरफ साउथ के पास अपनी कहानी होती है. उनके फिल्म की स्टोरी हर सेक्शन के ऑडिएंस को आकर्षित करती है. साउथ की फिल्मों में वो सबकुछ ओरिजनल होता है जिसे लोग देखना पसंद करते हैं.

वहीं बॉलीवुड अब अच्छी फिल्में नहीं बना पा रहे हैं और 90% फिल्में बड़े शहरों की ऑडिएंस के लिए बन रही है. बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों की कहानी देखें तो पता चलेगा कि पहले की फिल्मों का 'हीरो' चाय वाला भी होता था और डॉक्टर भी, हीरो सब्जी लाकर बेटे का फर्ज भी अदा करता था, और नौकरी कर पैसे कमाते भी दिखाया जाता था. लेकिन अब कि फिल्मों में ऐसा कुछ नहीं होता. अब की फिल्मों में  हीरो के पास हर वो सुविधा होती है जो आम आदमी के पास नहीं होती और दर्शक उनसे कनेक्ट नहीं कर पाते हैं. 



नाकाम, हताश बॉलीवुड आखिर क्यों नहीं ढूंढ पा रहा है एक 'महानायक'?

वहीं NSD से पास आउट एक्टर समरदीप सूद कहते हैं, 'बदलाव बेहद जरूरी है और अभी कुछ टाइम से बॉलीवुड ने हीरोइस्म को बदला था. जैसे हीरो एक आम व्यक्ति होने लगा है. नो बॉडी, नो एक्स्ट्रा हीरोइस्म. लेकिन पूरे बॉलीवुड ने इस बदलाव को पचास प्रतिशत भी नहीं अपनाया.

ऑडियंस को हमेशा कुछ नया देना आर्टिस्ट के ज़िम्मेदारी है. जो बॉलीवुड नहीं कर पा रहा है और न वो अपनी फिल्म के हीरो को ग्रैंड बना पा रहा है, जैसे साउथ सिनेमा कर रही है. 

उन्होंने कहा कि साउथ सिनेमा काफी समय से अच्छा काम कर रहा है, लेकिन कोविड में टीवी पर और हिंदी में डब होकर आने पर साउथ की फिल्मों को बहुत ज्यादा देखा गया. दर्शक उसमे हो रहे एक्सपेरिमेंट को पसंद भी कर रहे हैं.

मास ऑडियंस को एंटरटेनमेंट चाहिए जो साउथ सिनेमा में कूट-कूट कर मिलता है. कैची डायलॉग्स, ओरिजनल कॉन्टेंट साउथ सिनेमा को हिट बना रहा है.

इसके अलावा NSD बनारस के पुनीत कौशल कहते हैं कि मुझे नहीं लगता कि बॉलीवुड से हीरो गायब हो गए हैं, मुझे लगता है बॉलीवुड फिल्मों में बदलाव की जरूरत है.

फिल्मों के फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह OTT प्लेटफॉर्म है क्योंकि लोगों को घर बैठे ही आसानी से नए नए फिल्में देखने को मिल रहा है. जब OTT नहीं होगा तो एक बार फिर लोग घर से बाहर निकलकर सिनेमाघर की तरफ रुख करेंगे. 

तनु वेड्स मनु में कंगना के साथ स्क्रिन शेयर कर चुकीं एक्ट्रेस काजल भडाना ने ABP न्यूज से बात करते हुए कहा कि हिंदी फिल्मों को जरूरत है एक मजबूत कहानी की.  आपने देखा होगा कि जब भी कोई अलग तरह की फिल्में रिलीज होती है तो लोग उसे पसंद भी करते हैं और वो अच्छी कमाई भी करती है. बॉलीवुड को प्यार मोहब्बत के इतर कुछ क्रिएटिव सोचना होगा. 



नाकाम, हताश बॉलीवुड आखिर क्यों नहीं ढूंढ पा रहा है एक 'महानायक'?

साउथ की फ़िल्मों के बॉलीवुड रीमेक का फ़ॉर्मूला क्यों फ़ेल हो रहा है?

एक समय था जब बॉलीवुड की फिल्में लोगों के दिलो- दिमाग पर छाई रहती थी. अमिताभ बच्चन की दीवार, डॉन, शोले जैसी तमाम फिल्में हैं जिसे आज भी लोग देखते हैं और पसंद करते हैं. धीरे धीरे दौर बदलता गया और बॉलीवुड ने साउथ और हॉलीवुड फिल्मों का रीमेक बनाना शुरू कर दिया.

उस वक्त लोगों ने भी बॉलीवुड के इस एक्सपेरिमेंट को काफी पसंद किया. सलमान खान की वॉन्टेड, अक्षय कुमार की राउडी राठौर और शाहिद की कबीर सिंह को ऑडिएंस ने जमकर प्यार दिया. लेकिन वो कहते हैं ना एक आर्टिस्ट को हमेशा अपनी चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहिए.

धीरे धीरे साउथ के स्टार देश में किसी के लिये अनजान नहीं रहें. ओटीटी प्लैटफॉर्म आने के साथ ही साउथ की फ़ैन फ़ॉलोइंग हिंदी बेल्ट से ज्यादा बढ़ती गई. लोग साउथ फिल्मों के गाने गाने लगें और स्टाइल कॉपी होने लगी है. गानों और डायलॉग्स पर मीम्स और रील्स बनने लगे हैं. तो ऐसे में सिर्फ़ बॉलीवुड सितारों के साथ इन कॉपी-पेस्ट कहानियों को देखने का क्या मज़ा है.

साउथ की फ़िल्मों के बॉलीवुड रीमेक का फ़ॉर्मूला फेल होने का कारण बताते हुए एक्टर समरदीप सूद कहते हैं कि बॉलीवुड में साउथ का रिमेक बनाने का फार्मूला अब पुराना हो गया है

. अब वो दौर नहीं रहा जब फिल्म में ओरिजनल कहानी ना होकर रीमेक या कॉपी होने की मॉस ऑडियंस को भनक तक नहीं लगती थी. अब ऑडियंस ओरिजनल कहानियों को पहले ही चख चुकी होती है. तो कॉपी को हज़म करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. 


नाकाम, हताश बॉलीवुड आखिर क्यों नहीं ढूंढ पा रहा है एक 'महानायक'?

वहीं पुनीत कौशल ने इस सवाल के जवाब में कहा कि बहुत सी चीजें होती है. जैसे डायरेक्टर और एक्टर फिल्म को किस नजरिए से देखती हैं. किसी फिल्म का रीमेक करना जैसे दूसरे के चश्में से दुनिया देखना है. विजन हमारा नहीं तो हम उसे हूबहू कैसे बना सकते हैं. ये भी एक कारण है कि लोग ओरिजनल फिल्में ही देखना चाहते हैं. 'बॉलीवुड में तो प्रपोज़ल ही बन रहे हैं. उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि बॉलीवुड ने अपनी ऑडियंस को टेकेन-फ़ॉर ग्रांटेड ले लिया था, लेकिन अब दर्शकों को ये कुबूल नहीं है.

फिल्म क्रिटिक सुनिल कदेल कहते हैं कि बॉलीवुड के लिए अब रिमेक का टाइम चला गया है. यहां फ़िल्में महंगी होती जा रही हैं, लेकिन कोई प्रोडक्शन वैल्यू ही नहीं है. साउथ की फिल्में 300 करोड़ तक की वैल्यू दिखती है. लॉकडाउन के दौरान घर में बैठे रहने और दिन भर सिनेमा देखने से ऑडिएंस का टेस्ट बदल गया है. अब उन्हें BMW से उतर हिरोइन को प्रपोज करता हीरो नहीं, बल्कि आम जनता की तरह ही दिखने वाला हीरो चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल में खुलेंगे राज? पाकिस्तान में बैठा राना भाई और महाराष्ट्र के नेता की दुश्मनी, 4 युवकों से 10 घंटे पूछताछ
ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल में खुलेंगे राज? पाकिस्तान में बैठा राना भाई और महाराष्ट्र के नेता की दुश्मनी, 4 युवकों से 10 घंटे पूछताछ
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी
INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम पागल हो गए हो... ट्रंप की डांट पर पहली बार बोले नेतन्याहू, कहा- सुबह को लड़ाई, दोपहर को...
तुम पागल हो गए हो... ट्रंप की डांट पर पहली बार बोले नेतन्याहू, कहा- सुबह को लड़ाई, दोपहर को...
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Embed widget