एक्सप्लोरर

जय सियाराम वाले बयान पर विवाद, अब अनिल विज बोले- 'राहुल गांधी विदेशी हैं या भारतीय, पहले ये पता चल जाए... '

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी और आरएसएस के लोग भगवान राम की तरह जीवन नहीं जीते हैं, बीजेपी में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता.

Anil Vij On Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरएसएस-बीजेपी को लेकर दिए गए बयान पर घमासान मचा हुआ है. अब बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और हरियाणा (Haryana) के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने राहुल के बयान पर पलटवार किया है. अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी हैं या भारतीय, पहले यह पता चल जाए? जय सियाराम भी लोग करते हैं और जय श्रीराम भी करते हैं. 

हरियाणा के गृह मंत्री ने आगे कहा कि इन्होंने पहले राम को काल्पनिक बताया था. रामसेतु को भी काल्पनिक बताया था. हर कदम पर राम जी को लोगों के मनों से निकालने की कोशिश की थी. दरअसल, शुक्रवार (2 दिसंबर) को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में कहा था कि बीजेपी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के लोग अपना जीवन भगवान राम की तरह नहीं जीते हैं.  

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि जय सिया राम का अर्थ है, सीता और राम एक हैं और भगवान राम ने सीता के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी. जय श्री राम का मतलब है कि भगवान राम की जय हो, लेकिन बीजेपी और आरएसएस के लोग भगवान राम की तरह जीवन नहीं जी रहे और महिलाओं के सम्मान के लिए नहीं लड़ रहे. भगवान राम ने समाज को एक करने का काम किया. उन्होंने सभी को सम्मान दिया और उन्होंने सभी की मदद की. बीजेपी-आरएसएस के लोग इस भावना को, इस तरह की जीवन शैली को नहीं अपनाते हैं.

कांग्रेस सांसद के बयान पर बीजेपी भड़की

राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी-आरएसएस में सिर्फ श्रीराम बोला जाता है और सियाराम जैसे शब्द आरएसएस और बीजेपी वाले नहीं बोलते हैं क्योंकि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते. राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी (BJP) के नेता भड़क गए हैं और तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे लगता है राहुल गांधी सनातन धर्म के साथ पाखंड करते हैं. 

कांग्रेस का बीजेपी को जवाब

राहुल गांधी की 'जय सिया राम' टिप्पणी पर मचे घमासन पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी यात्रा के दौरान कई मुद्दों पर बात करते हैं. अब जबकि 'भारत जोड़ो यात्रा' नागरिकों के बीच इतना लोकप्रिय हो गया है तो बीजेपी घबरा गई है और उन पर हमला करने के लिए निराधार बातें कह रही है. 

ये भी पढ़ें- 

राहुल गांधी के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, कहा- बाबा का ज्ञान 'बाबा-बाबा ब्लैक शिप' तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget